{"_id":"68b9da1fe69be631a303de6a","slug":"immediate-and-effective-steps-should-be-taken-to-deal-with-waterlogging-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144058-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जलभराव से निपटने के लिए तुरंत प्रभावी कम उठाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जलभराव से निपटने के लिए तुरंत प्रभावी कम उठाए जाएं
Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07 जलभराव प्रभावित गामड़ी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुनील सांगवान व एसडीएम यो
चरखी दादरी। लगातार हो रही बारिश के कारण बने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारी तुरंत प्रभावी कम उठाएं। इस मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात दादरी विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कही। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर प्राकृतिक आपदा से खराब हुई खरीफ फसलों का किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। इसके लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंप चुके हैं।
विधायक लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ चौक, कलियाणा मोड़, कालेज रोड, चिड़िया रोड, रावलधी बाईपास सहित शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचे और पानी निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए हैं, जलभराव है वहां तुरंत मोटरें लगाकर पानी की निकासी करें। अधिकारियों ने विधायक को आगामी दो दिनों में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पुख्ता प्रबंध कर पानी निकासी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जलभराव की समस्या का किया जा रहा स्थायी समाधान
विधायक ने कहा दादरी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जा रहा है। पहले जहां कई महीनों तक पानी भरा रहता था, अब कुछ घंटों में जल निकासी हो रही है। जिन इलाकों में ज्यादा परेशानी है वहां स्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं।
किसानों की भरपाई का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
विधायक ने कहा कि किसानों की खरीफ फसलों में हुए नुकसान को लेकर वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिले थे। इस पर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों से फसलों का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान किया ताकि फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके।