{"_id":"6089a2368ebc3e591351eec4","slug":"ima-did-not-assign-roster-of-duty-of-two-physicians-cmo-wrote-letter-to-district-head-charkhidadri-news-rtk6064193122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए ने दो फिजिशियन की ड्यूटी का नहीं सौंपा रोस्टर, सीएमओ ने जिला प्रधान को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए ने दो फिजिशियन की ड्यूटी का नहीं सौंपा रोस्टर, सीएमओ ने जिला प्रधान को लिखा पत्र
विज्ञापन
वेंटिलेटर बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर की तो जिले में अभी कोई कमी नहीं है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी फिजिशियन न होना जिलावासियों की चिंता बढ़ा सकता है। तीन दिन पहले डीसी के साथ आयोजित बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग को दो फिजिशियन देने की हामी भरने वाले आईएमए पदाधिकारी भी अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतर पाए। इसके चलते सीएमओ ने बुधवार को आईएमए प्रधान को पत्र लिखा गया है जिसमें इन विकट परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग न करने की बात कही गई है। इस पत्र की कॉपी डीसी राजेश जोगपाल को भी भेजी गई है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने अमर उजाला से बातचीत में आईएमए प्रधान और डीसी राजेश जोगपाल को इस संबंध में पत्र लिखने की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि बैठक में दो फिजिशियन देने की आईएमए पदाधिकारियों ने हामी भरी थी। उस बैठक में खुद फिजिशियन भी मौजूद थे। इनमें से एक फिजिशियन ने तो अपनी सेवाएं देने से इंकार कर दिया है, जबकि दूसरे का रवैया भी ढीला ही है। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए जिले में कोई विशेषज्ञ नहीं है, जो इस कोरोना काल में एकमात्र चिंता का बात है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधन तो पर्याप्त हैं, लेकिन विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है।
सिविल सर्जन ने बताया कि दो दिन पहले आईएमए पदाधिकारियों को दो फिजिशियन की ड्यूटी का रोस्टर भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में दो-दो घंटे ही प्राइवेट अस्पतालों के फिजिशियन की सेवाएं मांगी गई थीं, लेकिन दूसरे तरफ से कतई सहयोग नहीं मिल रहा। इसकी जानकारी पत्र के जरिये डीसी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर की भी नहीं दे रहे पूरी जानकारी
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों के संचालक वहां मौजूद ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड की भी पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसके कारण विकट परिस्थितियों के लिए तैयारियां करने में दिक्कतें आ रही हैं। सीएमओ ने बताया कि इसकी जानकारी भी डीसी राजेश जोगपाल को दे दी गई है।