फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   hungama in sub station

Charkhi Dadri News: बिजली सब स्टेशन में दो कर्मचारियों को पीटा, पुलिस पर भी उठाया हाथ

Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
hungama in sub station
अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल दोनों शिफ्ट अटेंडेंट। संवाद
अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल दोनों शिफ्ट अटेंडेंट। संवाद
विज्ञापन

फोटो 29
पुलिसकर्मी पर हाथ उठाता शख्स। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- काले रंग के वाहन और बाइकों पर सवार होकर आए आठ से 10 लोगों ने सब स्टेशन में किया हंगामा
- झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में बुधवार रात दो बार हाथापाई हुई। आरोप है कि काले रंग के वाहन और बाइकों पर सवार होकर आए लोगों ने पहले सब स्टेशन पर तैनात दो एसए यानी शिफ्ट अटेंडेंट को पीटा और उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों पर भी हाथ उठा दिया। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने भी हाथ उठाने वाले शख्स की मौके पर ही पिटाई की।
हुआ यूं कि बुधवार रात शिफ्ट अटेंडेंट प्रदीप और विक्रम झोझूकलां स्थित 132 केवीए सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान रात करीब आठ बजे एक काले रंग वाहन और बाइकों पर सवार करीब आठ से 10 लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों शिफ्ट अटेंडेंट से मारपीट की जबकि बिजली सब स्टेशन में लगे शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

सब स्टेशन स्टाफ ने तत्काल पुलिस और उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। कुछ देर के अंदर ही पुलिस टीमें और झोझूकलां के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में फिर से बहस हुई। उसी दौरान एक शख्स ने एक हेड कांस्टेबल से कहासुनी की और हाथ उठा दिया। इसके बाद उक्त शख्स को पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिसकर्मियों पर उक्त शख्स के हाथ उठाने के कदम का वहां मौजूद ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- घटनाक्रम के दो वीडियो आए सामने
झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में हुई घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो 3 मिनट 5 सेकेंड का है जबकि दूसरा वीडियो 38 सेकेंड का है। वीडियो में कहासुनी से लेकर पुलिस कर्मचारी पर हाथ उठाने तक की कारगुजारी नजर आ रही है।


- मैहड़ा कृषि फीडर की बत्ती थी गुल
बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के एक दिन पहले से मैहड़ा गांव के कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी सिलसिले में वाहन व बाइक सवार लोग वहां पहुंचे थे। बिजली सब स्टेशन परिसर में बात बिगड़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।


वर्सन:
झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में पहले बिजली कर्मचारियों और बाद में पुलिस कर्मचारी से मारपीट की गई। इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-बलवान सिंह, एसएचओ, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed