फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   highway,devlopment,charkhi dadri news,government plan

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया 8650 करोड़ से बनने वाले एनएच-152डी का शिलान्यास

Tue, 14 Jul 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
highway,devlopment,charkhi dadri news,government plan
सड़कों के निर्माण से ही किसी इलाके का सर्वांगीण विकास होता है। सड़कें समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक हैं। अंबाला-कोटपुतली राजमार्ग के बनने से दादरी जिला आर्थिक उन्नति की ओर आगे बढ़ेगा। उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा प्रदेश की 11 बड़ी राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास ऑनलाइन समारोह में यह बात कही।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दादरी जिला से गुजर रहे 152-डी अंबाला-कोटपुतली मार्ग का शिलान्यास किया। 227 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 8650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस वीसी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया, एनएचएआई बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुखबीर सिंह, सांसद, विधायक, आयुक्त एवं उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बीस हजार 27 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। इनमें दादरी जिला के अलावा गुरूग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग, चार लेन रेवाड़ी बाईपास, 6 लेन नारनौल बाईपास, अटेली बाईपास, चार लेन जींद-गोहाना, गोहाना-सोनीपत, यूपी बॉर्डर से रोहना, रोहना-हसनगढ से झज्जर तक, चार लेन पंजाब बॉर्डर से जींद व दो लेन जींद-करनाल तक के राजमार्ग आदि परियोजनाएं शामिल थीं। जिनकी लंबाई लगभग 670 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविप्रसाद शर्मा ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के विकास का नया अध्याय शुरू होने वाला है। जयपुर जाने वाले रोड पर आगे कस्बा नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बनाया गया है। जहां से मुंबई तक माल की सप्लाई होगी। अंबाला-इस्माइलाबाद-दादरी-नारनौल हाई-वे बनने के बाद पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के राजस्थान तथा पश्चिमी राज्यों में जाने वाले मालवाहक वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। इसके आसपास लघु उद्योगों की नई इकाइयां स्थापित हो सकती हैं। इसे ग्रीन कॉरीडोर के रूप में बनाया जा रहा है।
लोहारू-दादरी-झज्जर रोड निर्माण पर खर्च होंगे 136 करोड़
दादरी में झज्जर-लोहारू रोड करीब 136 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, इसकी लंबाई 97 किलोमीटर की है। दादरी से भिवानी राजमार्ग भी तैयार हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी नई सड़कें बनाई जा रही हैं।

वीसी में ये रहे मौजूद
वीडियो कांफ्रेंस में जिला राजस्व अधिकारी सुखबीर सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता सुभाष भांभू, एनएचएआई के बिरेंद्र प्रसाद, अंकित शर्मा, विनोद कुमार, महेश शर्मा, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित लांबा, अशोक मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed