{"_id":"62dc4b87cf3efa38917d19d2","slug":"haryana-reached-the-quarter-finals-by-defeating-rajasthan-charkhidadri-news-hsr6374417175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी महाकुंभ: राजस्थान को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी महाकुंभ: राजस्थान को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा
विज्ञापन
69वीं नेशनल सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग व नॉक आउट स्तर के मुकाबले खेले गए। प्री-क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 14 अंकों के अंतर से मात देकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हरियाणा की टीम ने शुरूआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी जो अंत तक जारी रही। हरियाणा की तरफ से मोहित गोयत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में सुपर-10 लगाया। हरियाणा के अलावा चार टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं।
मोहित गोयत ने मैच में तीन सुपर रेड लगाईं। इसके अलावा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय रेलवे की टीम ने पंजाब को 49-30 से, तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को 33-27 से, उत्तर प्रदेश ने दिल्ली की टीम को 41-16 के स्कोर से, गोवा ने कर्नाटक को 40-17 के स्कोर से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले सुबह के सत्र में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चंडीगढ़ और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में चंडीगढ़ की टीम ने 55-48 के अंतर से जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश की टीम ने तेलंगाना की टीम को 55-38 के स्कोर से, सर्विसेज ने दिल्ली की टीम को 35-18 से, महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 39-30 के स्कोर से हराया। इसके अलावा हरियाण की टीम ने अपना अंतिम लीग मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 41-26 के स्कोर से शिकस्त दी और लगातार तीसरा लीग मैच जीता। उत्तर प्रदेश ने छतीसगढ़ की टीम को 56-37 के स्कोर के साथ हराया।
विज्ञापन
प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ये टीमें
तीसरे दिन सुबह के सत्र में लीग सत्र के मैच खेले गए। अपने-अपने ग्रुप की पहले और दूसरे स्थान की टीम ने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया। इसमें इंडियन रेलवे, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटका, गोवा, सर्विसेज, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरला और महाराष्ट्र शामिल है।