फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Rajnath Singh said - Wherever Congress set foot, there was a divide there

Haryana: राजनाथ सिंह बोले- जहां-जहां पांव पड़े कांग्रेस के, वहां-वहां हो गया बंटाधार

Mon, 30 Sep 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 09:45 PM IST
सार

चरखी दादरी जिले के बौंदकलां गांव में आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। वह कांग्रेस पर जमकर बरसे। आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस नेताओं पर उन्होंने चुटकी ली। राजनाथ सिंह बोले कि चुनाव के बाद तीन माह के अंदर एक देश-एक चुनाव बिल लेकर आएंगे।

विज्ञापन
Haryana: Rajnath Singh said - Wherever Congress set foot, there was a divide there
संबोधित करते राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद तीन माह के अंदर भाजपा एक देश-एक चुनाव बिल लाएगी। इससे बार-बार चुनाव में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस के पांव पड़े, वहां-वहां बंटाधार हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चरखी दादरी जिले के बौंदकलां गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस नेताओं समेत आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। रक्षामंत्री ने कहा कि सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है, जबकि भाजपा अपना चेहरा तक तय कर चुकी है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का साहबजादा विदेशों में देश के मान-सम्मान काे धूमिल कर रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जहां तक मैं समझता हूं, इस पार्टी की हरियाणा में हैसियत नहीं बन सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। वहां कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। कर्नाटक में भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन कारगुजारियों के बावजूद कांग्रेस नेता वोट मांगने जनता के बीच पहुंच रहे हैं।


125 वर्ष तक जीवित रहें मल्लिकार्जुन खरगे
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं मल्लिकार्जुन खरगे पूरी 125 वर्ष की उम्र तक जीवित रहें, तब तक नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई। खरगे को जब सुरक्षाकर्मी ले जाने लगे तो उनके मुंह से शब्द निकले कि मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed