{"_id":"6614bdf845863dc5550e5451","slug":"haryana-politics-jjp-inld-likely-to-lose-ajay-chautala-gave-support-said-we-are-ready-to-go-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: जजपा-इनेलो के एक होने की संभावना; अजय चौटाला ने दिए संकेत, कहा- हम साथ आने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: जजपा-इनेलो के एक होने की संभावना; अजय चौटाला ने दिए संकेत, कहा- हम साथ आने को तैयार
Tue, 09 Apr 2024 09:33 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:33 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी के साथ जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर चौटाला साहब कल बुलाएंगे तो हम कल ही चले जाएंगे।
विज्ञापन
अजय चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौटाला साहब (ओपी चौटाला) अगर पहल करें तो जजपा-इनेलो के साथ आने को तैयार है। अनेक लोग इसके लिए प्रयासरत हैं। बड़े होने के नाते चौटाला साहब का पहल करने का दायित्व बनता है। अगर वो कल बुलाएंगे तो हम कल ही चले जाएंगे। ये बात जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कही। वो भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जजपा के प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करने दादरी हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान पत्रकार की ओर से जब उनसे इनेलो और जजपा के एक मंच पर आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये चौटाला साहब पर ही निर्भर करता है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जानकारी उन्हें भी एक टीवी चैनल के जरिये मिली है। निशान सिंह जब उनसे मिलेंगे तो वो जरूर उनसे पूछेंगे। हालांकि अजय चौटाला ने कहा कि पहले निशान सिंह ने कभी नाराजगी उनके समक्ष जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
जजपा के दो विधायक जल्द छोड़ेंगे पार्टी
जजपा के दो विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हिसार जिले में जजपा के तीन विधायकों में से दो भाजपा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में यह दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जजपा के विधायक भाजपा सरकार के समर्थन में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार के बहुमत साबित करने के समय सरकार के साथ दिखे थे। उसी दिन जजपा की हिसार रैली से दूरी बनाकर पार्टी को अपना संदेश साफ कर दिया था। अब भाजपा में जाने की केवल औपचारिकता बाकी है। दोनाें अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं।
हाल ही में कांग्रेस की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भाजपा में आ चुकी हैं। ऐसे में भाजपा को हिसार जिले की विधानसभा सीटों की टिकटों में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसे में हिसार, नलवा, बरवाला के प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है। जजपा के दोनों विधायक कांग्रेस के साथ भी संपर्क में हैं। अगर भाजपा में टिकट का पक्का भरोसा नहीं मिला तो कांग्रेस में भी जाने को तैयार हैं। अभी कांग्रेस की ओर से भी इन लोगों को टिकट का वादा नहीं मिल रहा।