फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Dipender Hooda targets BJP, JJP and INLD

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा, जजपा और इनेलो पर साधा निशाना, बोले- जजपा की चाबी फेल, नहीं मिलेगी एक भी सीट

Mon, 03 Jul 2023 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

चरखी दादरी में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद ने भाजपा, जजपा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा है। बोले कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करेगी। दीपेंद्र ने कहा कि आज के समय गठबंधन सरकार में गुटबाजी है। दोनों संगठनों के नेता ही एक-दूसरे की बातों से सहमत नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana: Dipender Hooda targets BJP, JJP and INLD
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और महिला कांग्रेस महासचिव मनीषा सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जजपा की चाबी फेल हो चुकी है और आगामी चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। जजपा में अव्यवस्थाएं इस कदर है कि जहां उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जाते हैं वहां उस हलके का विधायक तक नहीं पहुंचता। दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को चरखी दादरी में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार सत्ता परिवर्तन करेगी और इसके तहत हर एक घर तक कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मनीषा सांगवान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दीपेंद्र हुड्डा ने जजपा और भाजपा समेत इनेलो नेताओं पर निशाना साधा। दीपेंद्र ने कहा कि आज के समय गठबंधन सरकार में गुटबाजी है।
विज्ञापन


दोनों संगठनों के नेता ही एक-दूसरे की बातों से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से खोलने की बात कह रहे हैं, लेकिन दावा से कहता हूं कि जजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा की सभी दस और विधानसभा की 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इनेलो के साथ गठबंधन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा। इनेलो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा के लिए काम करती है। यह लोकसभा और विधानसभा चुनाव समेत आदमपुर उपचुनाव में देखने को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जजपा ने भाजपा को समर्थन देने में 6 घंटे का समय लगाया जबकि इनेलो को गठबंधन करने में 6 मिनट भी नहीं लगते।

जजपा हरियाणा में ठग्गू के लड्डू की फ्रेंचाइजी
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कानपुर में ठग्गू के लड्डू नाम से एक दुकान है। उसकी टैगलाइन ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे हमने ठगा नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में जजपा ठग्गू के लड्डू की फ्रेंचाइजी है। जजपा ने भी सभी वर्गाें को ठगने का काम किया है और प्रदेश की जनता भली-भांति इस बात को समझती है।

10 माह में 26 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस की ज्वाइनिंग
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज के समय कांग्रेस सबसे मजबूत संगठन है। पिछले 10 माह के अंदर 26 पूर्व विधायक कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है जबकि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को भी जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। - प्रदेश अध्यक्ष ने किरण चौधरी की बात पर किया कटाक्ष


बता दें कि रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भी चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। बैठक में किरण चौधरी ने श्रुति चौधरी को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उनकी इस बात पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ये हाईकमान का काम है। टिकट देने से पहले सर्वे करवाया जाएगा और जो मजबूत प्रत्याशी होगा उसे ही मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि दीपेंद्र हुड्डा और उदयभान ने कांग्रेस में गुटबाजी होने की बात से स्पष्ट इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed