{"_id":"68b202a98b88324eed044321","slug":"haryana-city-cleanliness-campaign-will-run-for-11-weeks-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143660-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 11 सप्ताह चलेगा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 11 सप्ताह चलेगा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान
Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता अभियान चलाती नगर परिषद टीम।
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया गया है, जो कि हरियाणा दिवस तक 11 सप्ताह चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को जन जागरण और आमजन को इससे जोड़ने के लिए हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान का नारा दिया गया है। सभी को यह समझना है कि अभियान केवल 11 सप्ताह का नहीं है, बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़े और कचरे का उठान साथ-साथ होना चाहिए ताकि बेसहारा पशु गंदगी में मुंह न मारे। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश दिए की शहर साफ-सुथरा और गंदगी से मुक्त नजर आना चाहिए।
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी व निजी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सड़कों व गलियों में साफ-सफाई के अलावा नालियों, बरमों, गड्ढों, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाएगी। उपयुक्त जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। जल संरक्षण के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का रख-रखाव किया जाएगा। विद्यार्थियों में स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।