{"_id":"67af9c327dca103c9c0b0184","slug":"happy-card-in-pending-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-131744-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 3 माह से नहीं पहुंचे हैप्पी कार्ड 18,280 आवेदक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 3 माह से नहीं पहुंचे हैप्पी कार्ड 18,280 आवेदक हो रहे परेशान
Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बने काउंटर पर हैप्पी कार्ड लेने आए आवेदक। संवाद
जगदीप सिंह
चरखी दादरी। परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने का इंतजार आवेदक लाभार्थियों के लिए लंबा होता जा रहा है। 7 नवंबर 2024 के बाद दादरी रोडवेज डिपो में हैप्पी कार्ड बनकर नहीं पहुंचे हैं। हैप्पी कार्ड आने में हो रही देरी के चलते करीब 18,280 आवेदनकर्ता दुखी हैं। वहीं, परिवहन डिपो के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच जाएंगे।
लाभार्थियों को एक हजार किलोमीटर निशुल्क बस सेवा का लाभ देने के लिए सरकार के निर्देशों प परिवहन विभाग ने हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। एक साल पहले शुरू की गई योजना के प्रति दादरी जिले में पात्र लोगों ने काफी रुझान दिखाया है। जिले के करीब 84 हजार से अधिक पात्रों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
7 नवंबर 2024 तक 65,872 हैप्पी कार्ड बनकर दादरी डिपो में पहुंच गए थे, लेकिन, उसके बाद से नए कार्ड बनकर नहीं आए हैं। कार्ड आने में हो रही देरी से आवेदक कभी सीएससी तो कभी बस स्टैंड परिसर स्थित काउंटर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर जिले में अब तक करीब 64 हजार से अधिक लोग हैप्पी कार्ड पाकर निशुल्क यात्रा का लाभ ले रहे हैं। दूसरी ओर अठारह हजार से ज्यादा आवेदक ऐसे हैं, जिन्हें अभी हैप्पी कार्ड बनकर आने का इंतजार है। संवाद