{"_id":"66f342467e3a153a94089fb7","slug":"half-yearly-exams-in-government-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123861-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूलों में शुरू हुईं अर्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूलों में शुरू हुईं अर्धवार्षिक परीक्षाएं
Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
- पहले दिन दो कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल मुखियाओं को अवसर एप पर अपलोड करनी होगी परीक्षा की अंकतालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में कक्षा छठवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। इसमें दो वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। साथ ही नकलरहित परीक्षा करवाने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं ने परीक्षा के दौरान जांच की।
डीईओ कृष्णा फोगाट ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की ओर से सितंबर से अक्तूबर तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं करवाने की डेटशीट जारी की गई है। इसके तहत ही विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाई गई। पहले दिन कक्षा ग्यारहवीं का फाइन आर्ट, मनोविज्ञान व संगीत विषय का पेपर हुआ जबकि कक्षा बारहवीं का कंप्यूटर साइंस व भूगोल का रहा। परीक्षा से पहले शिक्षकों ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कीं।
पहले दिन केवल वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। इस बार निदेशालय की ओर से सभी स्कूल मुखियाओं को परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षा में प्राप्त सभी विद्यार्थियों के अंक अवसर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू हुआ था। बीच में एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा। इसके बाद जुलाई से पढ़ाई कार्य शुरू हुआ है। अब आधा सत्र व पाठ्यक्रम पूरा होने पर विभाग अर्धवार्षिक परीक्षाएं करवा रहा है। इससे विद्यार्थियों का फाइनल परीक्षा के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की कमजोर व मजबूत विषयों का पता चल सकेगा और शिक्षक विषय अनुसार अपने विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देकर उन्हें फाइनल परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास करवाने पर जोर दे सकेंगे।
- छठवीं से दसवीं कक्षा का आज होगा पेपर
डेटशीट के अनुसार कक्षा छठी से दसवीं तक की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू कर दी गईं। इसमें वैकल्पिक विषयों को प्राथमिकता दी गई। लेकिन, इसमें केवल दो ही कक्षाओं के विद्यार्थी सम्मिलित हो पाए। अब छठवीं से दसवीं का पहला पेपर 25 सितंबर को होगा।
डीईओ ने गठित की मॉनिटरिंग टीमें
परीक्षा में नकल रोकने के लिए डीईओ ने खंडस्तर पर परीक्षा मॉनिटरिंग टीमें गठित की हैं। ये टीमें इन परीक्षाओं की मॉनिटरिंग करेंगी और नकल की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाएंगी। नकल करने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग की प्रावधान के अनुसार कार्रवाई होगी। परीक्षाएं सात अक्तूबर को संपन्न होंगी।
फोटो- 24
शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का मुख्य गेट। संवाद