फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Generator will be purchased for the blood bank, will be started in MCH

Charkhi Dadri News: ब्लड बैंक के लिए खरीदा जाएगा जनरेटर, एमसीएच में चालू होगा

Sat, 30 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Generator will be purchased for the blood bank, will be started in MCH
शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में बिना कनेक्शन के रखा जनरेटर।
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में स्थापित किए गए ब्लड बैंक के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जनरेटर खरीदेगा। इसके अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में रखे जनरेटर का भी अब कनेक्शन करवाया जाएगा। योजना परवान चढ़ने के बाद दोनों जगह बिजली समस्याओं का समाधान होगा, जिससे मरीजों के साथ स्टाफ को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी नागरिक अस्पताल में करीब दो माह पहले ही ब्लड बैंक शुरू किया गया है। यहां रक्त को सुरक्षित रखने के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति जरूरी है, जिससे डीप फ्रीजर चलाए जा सके। गत दिनों ही ब्लड बैंक स्टाफ की ओर से यहां के लिए जनरेटर की मांग की गई थी, जिसे विभागीय अधिकारियों ने स्वीकृत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद उनसे निचले स्तर के अधिकारियों ने जनरेटर खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, मातृ-शिशु अस्पताल में रखे जनरेटर के भी अब विभाग कनेक्शन करवाएगा। पिछले करीब डेढ़ सालों से यहां जनरेटर बिना कनेक्शन रखा हुआ है और पावर कट लगने पर यहां की सेवाएं ठप हो जाती हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर अब विभाग यहां रखे जनरेटर को भी चालू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed