फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Garvdeep death case: SP constitutes SIT, police scrutinized CCTV footage

गर्वदीप मौत मामला : एसपी ने गठित की एसआईटी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Garvdeep death case: SP constitutes SIT, police scrutinized CCTV footage
डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए दादरी और भिवानी जिला के पत्रकार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दूधवा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भिवानी निवासी 17 वर्षीय गर्वदीप की मौत मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने एसआईटी गठित कर दी है। वहीं, पुलिस टीम ने वीरवार को दूधवा पहुंचकर अलग-अलग जगहों पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं वीरवार को दादरी और भिवानी के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सरदार कृष्ण सिंह के इकलौते बेटे के मौत मामले में डीसी श्यामलाल पूनिया और एसपी दीपक से मुलाकात की।
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे पत्रकारों ने गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें गर्वदीप मौत मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की गई। एसपी दीपक गहलावत को पत्रकारों ने बताया कि दूधवा में लगे सीसीटीवी में बाइक सवार युवक गर्वदीप का पीछा करते हुए कैद हुए हैं। इसके अलावा एक युवक उसे पीछे चाकू लेकर भी दौड़ रहा है। इस आधार पर गर्वदीप की मौत का कारण सड़क हादसा नहीं लग रहा है। वहीं, एसपी से पत्रकारों ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि बाढड़ा डीएसपी देशराज की अगुवाई में जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। इसमें झोझूकलां थाना प्रभारी और चिड़िया चौकी प्रभारी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को पुलिस टीम ने गांव दूधवा पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज देखने के साथ कुछ ग्रामीणों से भी बातचीत की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में न तो किसी निर्दोष को फंसाया जाएगा और न किसी दोषी को बख्शा जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकार डीसी श्यामलाल पूनिया से मिले और उन्हें भी ज्ञापन सौंपा। डीसी ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन देते हुए इस घटना को बेहद दुखद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये है मामला
भिवानी निवासी गर्वदीप वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार का इकलौता बेटा था। वो शहर स्थित एक कोचिंग एकेडमी में 12वीं का छात्र था और मंगलवार को पेपर देने के लिए घर से आया था। इसके बाद वो अपने दोस्त की बाइक लेकर किसी दोस्त से मिलने गांव दूधवा चला गया। गांव में लगे सीसीटीवी के अनुसार कुछ युवक पर बाइक से गर्वदीप का पीछा भी किया। गर्वदीप की बाइक दूधवा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त मिली। परिजनों के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाया था।
इस संबंध में धारा 304 के तहत पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। अब इस मामले की जांच के लिए बाढड़ा डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी गई है।
-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed