{"_id":"66fc7bd85e4416c74c0518f4","slug":"garbage-was-lifted-from-anaj-mandi-dadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-124235-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनाज मंडी दादरी से हुआ कचरे का उठान, शौचालय पर लगा ताला भी खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनाज मंडी दादरी से हुआ कचरे का उठान, शौचालय पर लगा ताला भी खुला
Wed, 02 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी दादरी में आढ़तियों की दुकानों के पीछे सफाई करते सफाई कर्मचारी।
चरखी दादरी। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने आखिरकार नई अनाज मंडी की अव्यवस्थाओं पर संज्ञान लिया है। मंडी परिसर में बने शौचालय का ताला खुलवाने के साथ कचरे का उठान भी करवा दिया गया है। मंडी की अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
एक अक्तूबर से दादरी मंडी में धान की खरीद शुरू हो गई। इससे पहले 29 सितंबर को संवाददाता ने मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। इस पर अमर उजाला ने 30 सितंबर के संस्करण में खरीद कल से शुरू, अनदेखी से अनाज मंडी बदहाल... नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अव्यवस्थाओं को उजागर किया था।
सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को मार्केट कमेटी प्रशासन ने आढ़तियों की दुकानों के सामने लगे कचरे के ढेर उठवा दिए। इसके अलावा टिन शेड में रोशनी का प्रबंध करने के लिए लाइटें लगवाईं। अधिकारियों ने बंद पड़े शौचालय को भी खुलवा दिया।
विज्ञापन
मंडी के आढ़ती जगमोहन, संदीप कुमार, सुनील, सचिन व विनोद गर्ग ने बताया कि सभी समस्याओं का समाधान एक खबर छपने के बाद हो गया। इससे आढ़तियों के साथ किसानों को भी राहत मिलेगी।
अनाज मंडी के चारों मुख्य गेटों पर चौकीदारों की तैनाती की हुई है। ताकि, मंडी में पशुओं को आने से रोका जा सके। खरीद सीजन के मद्देनजर टंकियों में पानी डलवा दिया गया है। शौचालय की भी सफाई करवाई गई है। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। -विकास कुमार, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी, चरखी दादरी।