फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ganja smuggler arrested

Charkhi Dadri News: नाबालिग से मादक पदार्थ बिकवाने का आरोपी काबू

Sat, 12 Oct 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
ganja smuggler arrested
16 जुलाई को पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती स्थित एक घर में दबिश देकर बरामद किया था 250 ग्राम गांजा, किशोर पुलिस को देखकर हुआ था फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रुपयों का लालच देकर किशोर से मादक पदार्थ बिकवाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी अजय झज्जरी के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को पुलिस टीम को वाल्मीकि बस्ती के एक घर में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। राजपत्रित अधिकारी काराधान निरीक्षक मुकेश कुमार को लेकर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। उसी दौरान एक किशोर घर की दीवार फांदकर भाग गया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम उसके घर पर पहुंची तो एक महिला मौजूद मिली।
विज्ञापन

उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि जो किशोर फरार हुआ है, वह उसका बेटा है। उसके बेटे को रुपयों का लालच देकर अजय झज्जरी मादक पदार्थ बिकवाता है। इस आधार पर पुलिस ने अजय झज्जर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अब उसे काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed