{"_id":"6739081a56791f2d1f073097","slug":"fraud-with-teacher-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-126431-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एयर होस्टेस की नौकरी का झांसा देकर शिक्षिका से ठगे 59 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एयर होस्टेस की नौकरी का झांसा देकर शिक्षिका से ठगे 59 हजार
Sun, 17 Nov 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया नौकरी के लिए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एयर होस्टेस की नौकरी देने का झांसा देकर गांव केहर निवासी शिक्षिका से जालसाजों ने 59 हजार रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रवेश ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। 25 अक्तूबर को वह इंस्टाग्राम चला रही थी। उसी दौरान एक एयर होस्टेस की नौकरी का विज्ञापन दिखा। इसके बाद उसने नौकरी के लिए आवेदन कर दिया। साथ ही अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी इसमें भर दी। 27 अक्तूबर को उसके पास फोन आया। महिला ने कहा कि मैं माही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से बात कर रही हूं। आपको नौकरी के लिए एक कॉल आएगी। थोड़ी देर बाद एक कॉल आई। उसने कहा कि आपको एयर होस्टेस की नौकरी के लिए उन्हें 28,550 रुपये की सिक्योरिटी भरनी पड़ेगी। उस समय रुपये न होने के कारण उसने मना कर दिया।
5 नवंबर को उसके पास फिर फोन आया और कहा कि सिक्योरिटी फीस जमा करवा दो नहीं तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। उस दिन उसने 26,550 रुपये जमा करवा दिए। बाद में आरोपी महिला उससे किसी बहाने से रुपये लेती रही। इस दौरान उसने कुल 59,050 रुपये ठग लिए। बाद में उसे ठगी होने का पता चला। अब उसने पुलिस से रुपये बरामद कराने की मांग की।