{"_id":"67ae228ed680d8957a00b027","slug":"fraud-accuse-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131663-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर भाई-बहन से 11.84 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर भाई-बहन से 11.84 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में रुपये ऐंठने का आरोपी रोहताश। स्रोत : पुलिस विभाग
:::::::::::::::::::
- मिर्च गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस, हिसार के फ्रांसी निवासी आरोपी से 10,100 रुपये हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। रुपये तीन गुना करने का लालच देकर मिर्च निवासी महिला सुनीता और उसके भाई कृष्ण से 11.84 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हिसार जिले के फ्रांसी गांव निवासी रोहताश के रूप में हुई है। उसके मकान से पुलिस ने 10,100 रुपये बरामद किए और आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने दो माह के अंदर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने मिर्च निवासी सुनीता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सुनीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उनकी गोपाल की ढाणी निवासी राजकुमार से जान-पहचान थी। राजकुमार ने कहा कि मैं और उसका दोस्त सुधीर कुमार दी क्विक मनी बिजनेस करते हैं। इसके माध्यम से लोगों को अच्छा मुनाफा हो जाता है। हम पैसे बिजनेस में लगाकर सिर्फ दो माह में रकम तीन गुनी करके देते हैं।
इसके बाद सुनीता ने राजकुमार के विश्वास में आकर 20 सितंबर 2022 को राजकुमार के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद राजकुमार के कहा कि कंपनी में अच्छा ऑफर चल रहा है। आप एक मोटी रकम लगा दो तो अच्छा मुनाफा दिलवा दूंगा। इसके बाद सुनीता ने 27 सितंबर 2022 को रुपये उधार लिए और 3,70,000 रुपये सुधीर के खाते में और 2,00,000 रुपये सुधीर के पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
- शिकायतकर्ता के भाई से ऐंठे 5.14 लाख
महिला के भाई कृष्ण ने बताया कि राजकुमार ने 2,54,000 रुपये और सुधीर ने 2,60,000 रुपये उससे भी तीन गुनी रकम वापस देने का लालच देकर नकद लिए थे। ये लोग आईडी बनाकर पासवर्ड अपने पास रखते हैं। बाद में आईडी ब्लाॅक कर देते हैं। शक होने पर तहकीकात की तो आरोपियों ने मशीन खराब होने का बहाना बनाया।
- हिसार बुलाकर किया झगड़ा, आरोपी बोला-हमने मकान बनवा लिया
सुनीता ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई कृष्ण के नाम एक फर्जी इकरारनामा तैयार कराकर व्हाट्सएप किया और आकर हस्ताक्षर करने की बात कही। जब वे सुधीर के घर गए तो उसका पिता रोहताश रुपये वापस मांगने पर झगड़ा करने लगा। उसने कहा कि लोगों को ठगना हमारा धंधा है। तुम्हारे पैसे से हमने मकान बना लिया है। मेरे बेटे सुधीर ने शादी कर ली है।
- रिमांड पर लेकर की पूछताछ
बौंदकलां थाने से एएसआई अवनीत ने आरोपी रोहताश को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर मकान से 10,100 रुपये बरामद किए गए। फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।