फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest areas will be developed using Miyawaki method in 5 government schools, air quality will improve

Charkhi Dadri News: 5 राजकीय स्कूलों में मियावाकी पद्धति से विकसित होंगे वन क्षेत्र, सुधरेगी हवा

Sun, 24 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Forest areas will be developed using Miyawaki method in 5 government schools, air quality will improve
जिले के गांव रावलधी का स्कूल जिसे मियावाकी वन क्षेत्र विकसित करने के लिए चयनित किया गया है।
चरखी दादरी। जिले के पांच राजकीय स्कूलों को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग मियावाकी पद्धति से 20 हजार पौधरोपित करेगा। इसके लिए वन विभाग ने स्कूलों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्दी ही विभाग की ओर से टेंडर जारी कर पौधरोपण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के पांच स्कूलों को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग मियावाकी पद्धति पर 30 प्रजातियों के पौधे रोपित करवाएगा। अधिकारियों का कहना है कि विधायक सुनील सांगवान की पहल पर जिले के स्कूलों को हरा-भरा किया जाएगा, ताकि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और आस-पास के क्षेत्र में पर्यावरण को शुद्ध व साफ रखा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार पहले चरण में गांव ऊणकलां, निमड़ी, रावलधी, रानीला व नरसिंहवास का चयन किया गया है। स्कूलों में पौधरोपित करने के लिए विभाग के अधिकारियों ने सभी स्कूलों का दौरा कर लिया गया है। अब वन विभाग के अधिकारी जल्दी ही चयनित स्कूलों में पौधरोपण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देंगें। इसके बाद स्कूलों में एजेंसी की ओर से पौधरोपण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलुप्त होते जीव- जंतुओं को मिलेगी शरण : जलवायु परिवर्तन के चलते प्रदेश में लगातार जंगलों में रहने वाले वनरक्षक जीव-जंतुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। प्रदेश में लगातार लाल पांडा, गिद्ध, गौरैया, गीदड़, उल्लू आदि की अनेक प्रजातियां लगातार विलुप्त होती जा रही हैं। जिले में वनों की संख्या अधिक होने से इन पक्षियों को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed