फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fogg again

Charkhi Dadri News: कई दिन बाद घना कोहरा छाया, दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
fogg again
रावलधी ​भिवानी लिंक मार्ग ​स्थित आरओबी पर छाए कोहरे से लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
- शहर से बाहर सुबह 10 बजे तक 20 मीटर रही दृश्यता, रेंगकर चले वाहन, फसल के लिए फायदेमंद है कोहरा और धूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। शहर से बाहर सुबह 10 बजे तक दृश्यता 20 मीटर रही और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आईं।
घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगकर चले और अधिकतम तापमान भी दो डिग्री लुढ़क गया। सुबह के समय लंबे रूटों की बसें भी देरी से गंतव्य पर पहुंचीं। हालांकि, बाद में यह समय कवर कर लिया गया।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे धूप खिली जो तीन घंटे तक रही। वहीं, पूर्वी हवा का दबाव बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री कम हुआ है। वहीं, हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटी रही। मौसम में नमी की मात्रा 54 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सुबह कोहरे की वजह से करीब तीन घंटे तक वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। तत्पश्चात हवा की गति बढ़ने पर कोहरा छंट गया। दोपहर करीब एक बजे धूप खिल गई। इससे ठंड भी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद माना जा रहा है। कोहरे से गिरने वाली ओस की बूंदों से पौधों को नमी मिलती है। इस समय सरसों की फसल पकाव की अवस्था में है। सरसों की कटाई मार्च प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। अप्रैल प्रथम सप्ताह में गेहूं का पकाव हो जाएगा।

- मौसम में देखने को मिलेगा बदलाव
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक से पांच फरवरी के बीच मौसम में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।
फोटो-15
दादरी शहर के बाहरी क्षेत्र में गेहूं की फसल पर छाया कोहरा। संवाद
फोटो 16
रोहतक रोड पर छाए कोहरे से लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed