फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flying squads made five UMCs in the tenth English paper

दसवीं अंग्रेजी के पेपर में उड़नदस्तों ने बनाए पांच यूएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flying squads made five UMCs in the tenth English paper
केंद्र के अंदर तक नकल पहुंचाने के लिए काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र की दीवार पर सीढ? - फोटो : CharkhiDadri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सोमवार को बोर्ड सचिव की फ्लाइंग ने पांच विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए हैं। गांव सरूपगढ़-सातौर परीक्षा केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा रहा। सोमवार को 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई। सख्ती के बावजूद असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के अंदर तक नकल पहुंचाने में कामयाब रहे। उनके जहन में न पुलिसकर्मियों का खौफ नजर आया और न ही उड़नदस्तों का।
शिक्षा बोर्ड की 11 फ्लाइंग टीमों ने 31 परीक्षा केंद्रों का लगातार तीन घंटे तक निरीक्षण किया। बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग टीम के सदस्य जयकरण ने बताया कि उनकी टीम ने गांव सांवड़ व मिसरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव की फ्लाइंग ने गांव सरूपगढ़-सातौर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा देखने को मिला। इस केंद्र में पांच विद्यार्थियों के नकल करने के आरोप में यूएमसी बनाए गए हैं। जयकरण ने बताया कि ड्यूटी सुपरवाइजर (शिक्षक ) ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं ताकि नकल पर पूर्णतया अंकुश लग सके।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े रहे युवक
काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र और शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल परीक्षा केंद्र पर दस से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, जबकि नकल डालने पहुंचने युवकों की संख्या 40 से अधिक रही। कुछ युवकों ने एसडीएम कार्यालय के साथ लगती दीवार पर चढ़कर परीक्षा केंद्र के अंदर बैठे विद्यार्थियों तक नकल पहुंचाई तो कुछ फूड एंड सप्लाई कार्यालय की दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर तक पहुंचे। पहले आयोजित परीक्षा के मुकाबले सोमवार को केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed