फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five licenses canceled

पांच लाइसेंस किए रद्द

Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five licenses canceled
खरीद केंद्रों से अनाज का उठान अब तक नहीं हो पाया है। डीसी शिवप्रसाद द्वारा जारी की गई डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है। इसे देखते हुए डीसी ने बुधवार सुबह जिले के चार खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उठान में खामियां पाई गई और तुरंत डीसी ने पांच आढ़त लाइसेंस रद्द कर दिए। धीमे उठान पर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों से जवाब भी तलब किया। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि श्रमिकों की भारी कमी बनी हुई है और इसके चलते ही उठान में देरी हो रही है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि कादमा, जावा और बेरला की मंडियों में अनाज का उठान दो दिन में पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

डीसी सुबह करीब दस बजे सबसे पहले बेरला मंडी पहुंचे। यहां गेहूं का पूरा उठान नहीं हुआ था और कार्य किया जा रहा था। मंडी में करीब छह हजार बैग में गेहूं की भराई का काम किया जा रहा था और अनाज ट्रकों में भी लोढ हो रहा था। आढतियों व ठेकेदार ने डीसी को आश्वस्त किया कि 11 जून तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डीसी ने कादमा मंडी का निरीक्षण किया। यहां भी हालात विकट बने हुए थे और सरसों व गेहूं जमीन पर बिखरा हुआ था। डीसीने मार्केट कमेटी सचिव से जब इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि श्रमिकों की कमी के कारण यह काम संपन्न नहीं हो पाया है। यहां 85 हजार बैगों में अनाज की भराई की जानी है जिनमें छह हजार बैग सरसों और 89 हजार बैग गेहूं हैं। उपायुक्त ने हरियाणा वेयर हादस एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अनाज को शीघ्र अति शीघ्र गोदामों में पहुंचाया जाए। यह ध्यान रखें कि बैग में भरते समय अनाज गीला न हो, इसे सूखाकर ही कट्टों में भरवाई की जाएगी। इस मौके पर बाढड़ा एसडीएम प्रीतपाल सिंह, मार्केट कमेटी सचिव सुरेश खोखर व बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जावा और कादमा में धीमा मिला उठान कार्य
हरियाणा वेयर हाउस के जावा खरीद केंद्र में करीब सात हजार कट्टों जितनी सरसों खुले में पड़ी हुई थी। कादमा व जावा दोनों मंडियों में हालांकि लोडिंग का कार्य किया जा रहा था, किंतु इसे धीमी गति से कराया जा रहा था। डीसी शिवप्रसाद शर्मा ने आदेश दिए हैं कि यह कार्य अगले दो दिनों में पूरा हो जाना चाहिए। उठान में खामियों पर डीसी ने जावा में एक और कादमा में चार आढ़त लाइसेंस रद्द कर दिए। झोझूकलां के ग्रामीण डीसी से बोले: अनाज का उठान कराने के बाद नहीं कराई सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने झोझूकलां के खरीद केंद्र का दौरा भी किया। यहां अनाज के उठान का काम पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि इस इलाके में अभी भी अनाज की दुर्गंध बनी हुई है। उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा को निर्देश दिए कि इस सेंटर की अच्छे ढंग से सफाई करवा कर बदबू को खत्म किया जाए। उठान में खामियों पर कादमा में चार व जावा में एक आढ़त का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

उठान में खामियों पर बुधवार को पांच आढ़त लाइसेंस रद्द किए हैं। भविष्य में भी जो आढ़ती उठान के काम में तेजी नहीं दिखाएगा, उसका लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
शिवप्रसाद शर्मा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed