फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   first time nirdaliya got avobe than 26000 vote

Charkhi Dadri News: 57 साल में बाढड़ा हलका में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी को मिले 26 हजार से अधिक वोट

Fri, 11 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
first time nirdaliya got avobe than 26000 vote
 निर्दलीय चुनाव लड़कर बाढड़ा से हलके में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी सोमवीर घसोला।
कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले सोमवीर घसोला ने 26,730 वोट हासिल कर बनाया रिकॉर्ड, 14 चुनावों में एक बार ही निर्दलीय बना है विजेता
विज्ञापन

- पहले वर्ष 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़कर उमेद पातुवास ने लिए थे 24,334 वोट, इस बार भाजपा के टिकट पर बने विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। बाढड़ा हलके में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले किसी निर्दलीय प्रत्याशी को 57 साल में पहली बार 26 हजार से अधिक वोट हासिल हुए हैं। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास के नाम निर्दलीय चुनाव लड़कर सर्वाधिक मत हासिल करने का रिकॉर्ड था। इस चुनाव में सोमवीर घसोला ने उनका 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। उधर, उमेद पातुवास इस बार भाजपा का कमल खिलाने में कामयाब रहे।
बाढड़ा हलके में हुए 14 चुनावों में से केवल एक बार ही निर्दलीय उम्मीदवार विधायक बना है। यह उपलब्धि वर्ष 1967 में अत्तर सिंह मांढी ने हासिल की थी। इस चुनाव में चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। अत्तर सिंह 15,003 वोट हासिल कर विधायक बने थे। इसके बाद साल 2014 में उमेद पातुवास ने बाढड़ा हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसमें उमेद पातुवास को 24,334 वोट मिले थे। वह जीत तो नहीं पाए थे, लेकिन, 47 साल पुराना अत्तर सिंह मांढ़ी का वोट हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की बात करें तो बाढड़ा हलके से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें से सोमवीर घसोला को ही 26,730 मिले हैं। अन्य निर्दलीय उम्मीदवार 550 वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। अब सोमवीर घसोला ने हलके के चुनावी इतिहास में अपना एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवीर की अपने बूथ के साथ भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास व दादरी से भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के बूथ पर भी जबरदस्त पकड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन निर्दलीय को नहीं मिले 100 से अधिक वोट
बाढड़ा हलके से चुनाव लड़ने वाले शेष आठ में से दो निर्दलीय ही 100 अधिक मत हासिल कर पाए। 6 उम्मीदवारों को 100 वोट भी नसीब नहीं हुए। इनमें से अजीत सिंह ने 512 व संदीप को 197 वोट मिले हैं। वहीं, विकास 96, विकास श्योराण 88, विद्यानंद 71, दिनेश कुमार 69, चितर सिंह 41 व अशोक को 17 ही वोट मिले हैं।
फोटो- 03
निर्दलीय चुनाव लड़कर बाढड़ा हलके में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी सोमवीर घसोला। संवाद
फोटो 04
उमेद पातुवास, जिनके नाम पहले निर्दलीय चुनाव लड़कर सर्वाधिक वोट लेने का रिकॉर्ड था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed