फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Firing with sabotage in closed chicken farm over old dispute

पुराने विवाद को लेकर बंद मुर्गी फार्म में तोड़फोड़ के साथ की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Firing with sabotage in closed chicken farm over old dispute
चरखी दादरी। रावलधी में एक बंद मुर्गी फार्म में तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रावलधी निवासी एक युवक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद समेत आठ-दस अन्य आरोपियों के खिलाफ 120-बी और आर्म्स एक्ट समेत धारा 147, 148, 285, 323, 427 व 452 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पक्ष ने उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी विकास ने बताया कि उनके घर के समीप ही एक मुर्गी फार्म है, जो बंद है। उसकी देखरेख वह करते हैं। 17 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ युवकों ने मुर्गी फार्म पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त युवकों में से चार को वह पहचान गया। उनमें से ही किसी ने उसके भाई पर फायरिंग का झूठा केस दर्ज करवा रखा है और इस फायरिंग का कारण एक शादी समारोह में हुआ विवाद बताया है।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान वह मौके पर पहुंच गया। वहां उत्पात मचाने वाले युवक ने हवाई फायर भी किया और इसके बाद उसने वहां से भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में अमित, सेमु, पिल्लू और छोटू समेत आठ-दस अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जांच के दौरान सदर थाना पुलिस को मुर्गी फार्म से कोई खोल नहीं मिला है, बाकी जांच अभी जारी है और इस दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ही पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed