फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire rained from the sky, life affected due to heating of the earth

आसमान से बरसी आग, धरती तपने से जन-जीवन रहा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, life affected due to heating of the earth
फोटो संख्या 37 ये है टोंटी वाला मटका...............जब से कैंपर का चलन शुरू हुआ है, ज्यादातर घरों में लोगों ने - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन प्रभावित हो गया है । शनिवार को भी प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान हो गईं। बाजार भी वीरान रहे। अगले कुछ दिन और अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं, जिले में हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को चिलचिलाती धूप के साथ लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दशमलव आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि शनिवार को बढ़कर 45.4 डिग्री हो गया। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री था, जबकि शनिवार को लुढ़क कर 29 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को हवा की गुणवत्ता भी खराब रही। जिले में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 338 एक्यूआई और न्यूनतम 127 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्मी का प्रकोप सोमवार तक और बढ़ सकता है। रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं, 16 मई के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 38 एक्यूआई बढ़ा प्रदूषण का स्तर
गर्मी के साथ प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ना जिलेवासियों के लिए दोहरी परेशानी पैदा कर रहा है। शुक्रवार को जिले में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 300 एक्यूआई दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 338 एक्यूआई पहुंच गया। ऐसे में पिछले 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर 38 एक्यूआई बढ़ा है।
- इन बातों का रखें ध्यान
- आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकले और दोपहर के समय ज्यादा मेहनत के कार्य से बचें।
- सूती व ढीले कपड़ों का प्रयोग करें और दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही निकलें।
- ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह पर न जाएं। बाहर से आकर एसी व कूलर के सामने न बैठें।
- बाहर का खाना तथा गर्म व मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।
- घर के बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें मौसमी फल के साथ पौष्टिक आहार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed