{"_id":"68b0acbd6e59c3d82a0fd38b","slug":"fire-broke-out-in-a-container-on-nh-152d-millions-worth-of-refrigerators-burned-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143615-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच-152डी पर कंटेनर में लगी आग, लाखों के फ्रिज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच-152डी पर कंटेनर में लगी आग, लाखों के फ्रिज जले
विज्ञापन
दादरी में कंटेनर में आग के बाद पहुंचे दमकल कर्मचारी।
चरखी दादरी। दादरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-152डी पर समसपुर गांव के समीप फ्रिज से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखे अधिकांश फ्रिज जल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझने तक ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखी।
दमकल विभाग के फायरमैन हरीश ने बताया कि आग कंटेनर के पिछले हिस्से से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे केबिन तक पहुंच गई। हादसे के समय कंटेनर में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जो समय रहते नीचे उतर गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से चला था और पंजाब के लुधियाना जा रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही दादरी दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। स्थिति बिगड़ती देख दूसरी फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।
फायरमैन हरीश ने बताया कि आग बुझाने में करीब तीन घंटे लगे। आरोप है कि कंटेनर चालक ने सामान उतारने में सहयोग करने के बजाय टीम के साथ अभद्रता की, जिससे बचाव कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हुई।