फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fir on 5 staff in loan agency theft

Charkhi Dadri News: मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी में हुई चोरी में स्टाफ के हाथ की आशंका, 5 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
fir on 5 staff in loan agency theft
मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी दादरी शाखा में मौजूद अधिकारी। संवाद
क्राइम फॉलोअप
विज्ञापन


स्टेट पेज के लिए

फोटो 06
मणप्पुरम गोल्ड लोन नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी दादरी शाखा, जहां करीब 5.14 करोड़ की चोरी हुई है। संवाद
::::::::
- फील्ड जोनल मैनेजर ने ब्रांच हेड प्रयास खत्री, जूनियर स्टाफ अंकित, एरिया मैनेजर रामसिंह समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय और पूर्व ब्रांच हेड सहायक दीपेंद्र के खिलाफ दर्ज कराया केस
- बैंक से 5 करोड़ कीमत का 6 किलो 600 ग्राम और 8 मिलीग्राम सोना हुआ है चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी) दादरी शाखा में हुई चोरी का आरोप स्टाफ पर ही लगा है। शुक्रवार देर शाम फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. ने पुलिस को शिकायत देकर ब्रांच हेड प्रयास खत्री, जूनियर स्टाफ अंकित, एरिया मैनेजर रामसिंह समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय और पूर्व ब्रांच हेड सहायक दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एजेंसी के अधिकारी का मानना है कि चोरी में इनका ही हाथ है।
विज्ञापन

वीरवार रात दादरी के परशुराम चौक के पास स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी के मुख्य शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अहम बात यह रही कि स्ट्रॉग रूम में रखी सेफ को तोड़ने के बजाय दो चाबियों से खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंसी की शाखा से 6 किलो 600 ग्राम और 8 मिलीग्राम सोना चोरी हुआ है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है। वहीं, एजेंसी की सेफ से कुल 14,02,519 रुपये कैश चोरी हुआ है। शिकायत के आधार पर दादरी शहर थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार का कहना है कि सेफ को तोड़ने के बजाय खोला गया है। इससे एजेंसी स्टाफ का इसमें हाथ होने का अंदेशा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस वारदात को सुलझा दिया जाएगा। वहीं, पुलिस के शहर में लगे सीसीटीवी खंगालने से नकाबपोश दो युवक नजर आए हैं। उन्होंने ही वारदात की है।
- दो दिन बाद लगना था हाई सिक्योरिटी सिस्टम
पुलिस सूत्रों की मानें तो एजेंसी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में सामने आया है कि एजेंसी की दादरी शाखा में दो दिन बाद हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगना था। इसके बाद सेफ और अन्य ताले फिंगर प्रिंट और मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद ही खुलते। नया सिक्योरिटी सिस्टम लगने से पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया गया।
- स्टाफ के हाथ होने का इस तरह से है अंदेशा
एजेंसी शाखा परिसर के अंदर जो तार काटे गए हैं, उनकी तमाम जानकारी चोरों को थी। चोरों को ये पता था कि कौन सा तार काटने से इंटरनेट व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बंद होगी। इसके अलावा यह भी जानकारी थी कि अलार्म सिस्टम कहां से बंद करना है। वहीं, सेफ के ताले तोड़ने के बजाय खोलकर चोरी करने से स्टाफ पर शक और प्रबल हो रहा है।

वर्सन
फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. की शिकायत पर पुलिस ने एजेंसी के ब्रांच हेड समेत तीन कर्मचारियों और दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया है। स्टाफ पर पुलिस को भी शक है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात ट्रेस कर दी जाएगी।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed