फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fatehabad Narcotics team caught a drug smuggler from Ranila Rest Area in Dadri

Dadri: फतेहाबाद नारकोटिक्स टीम ने रानीला रेस्ट एरिया से नशा तस्कर को पकड़ा, 1.600 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद

Tue, 17 Sep 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

नारकोटिक्स टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उसी दौरान पेट्रोल पंप से आगे एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया और टीम ने वहां जाकर उक्त चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम सुखबीर सिंह बताया। उसने बताया की वह मूल रूप से करनाल का निवासी है।

विज्ञापन
Fatehabad Narcotics team caught a drug smuggler from Ranila Rest Area in Dadri
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में फतेहाबाद एचएनसीबी यूनिट ने नेशनल हाइवे 152-डी पर रानीला रेस्ट एरिया से एक कंटेनर से 1 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। चालक के खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद यूनिट टीम सोमवार को हिसार से महम होते हुए एनएच 152-डी के जरिये नारनौल जा रही थी। जब टीम रानीला के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि रेस्ट एरिया के पास एक कंटेनर में मादक पदार्थ है और चालक इसे लेकर अंबाला जाएगा।
विज्ञापन


नारकोटिक्स टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उसी दौरान पेट्रोल पंप से आगे एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया और टीम ने वहां जाकर उक्त चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम सुखबीर सिंह बताया। उसने बताया की वह मूल रूप से करनाल का निवासी है, लेकिन फिलहाल वह तरावड़ी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। इसके बाद टीम ने दादरी-भिवानी काराधान निरीक्षक विजय कुमार को बतौर राजपत्रित अधिकारी मौके पर बुलाया और चालक व कंटेनर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम को कंटेनर में चालक सीट के पीछे से एक पॉलिथीन बरामद हुई। इसकी जांच करने पर डोडा पोस्त मिला और इसका वजन 1.600 किलोग्राम पाया गया। बाद में नारकोटिक्स टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी व डोडा पोस्त कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed