फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will get electricity fir two hours : Ranjeet singh

किसानों को दो घंटे अतिरिक्त मिलेगी बिजली: रणजीत सिंह

Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get electricity fir two hours : Ranjeet singh
Farmers will get electricity fir two hours : Ranjeet singh - फोटो : CharkhiDadri
प्रदेश की सभी जेलों की खामियों को जल्द दूर किया जाएगा और सरकार प्रदेश के किसानों को दो घंटे अतिरिक्त बिजली देगी यह कहना है प्रदेश के ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह का। रणजीत सिंह दादरी नगरखेड़ा में संत स्वामी दयाल की समाधि पर आयोजित धार्मिक समारोह में विशेष रूप से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संतों के तप, योग और साधना से समस्त मानव जाति का भला होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आकर उनको अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हुआ है। इसके लिए वे खाप फौगाट के आभारी हैं। दादरी में पुराने समय से उनका आत्मीयता का रिश्ता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मा. हुकम सिंह व रण सिंह मान उनके पुराने साथी रहे। वर्ष 1984-85 में देवीलाल के नेतृत्व में चलाए गए न्याय युद्घ में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी। अपने पिता स्वर्गीय चौ. देवीलाल को याद करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि उन्होंने झूठ एवं छल-कपट की राजनीति कभी नहीं की। वह 1987 में चौ. देवीलाल के शासनकाल में प्रदेश के आबकारी व कृषि मंत्री रहे। उस समय भी व्यवस्था को सुधारने के लिए काफी कदम उठाए। अब भी उनका यही प्रयास है कि बिजली विभाग जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जेलों में भी खामियों को दूर कर नया परिवर्तन लाया जाएगा। किसानों को पहले से अधिक दो घंटे फसल बिजाई के समय बिजली दी गई। आगे भी विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर बिलों में होने वाली अनियमितताओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान की तारीफ करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमबीर से विशेष लगाव रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने दादा स्वामीदयाल धाम की सेवा के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि हलके का मान-सम्मान बढ़ाने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। दादरी में उच्च स्तर की शिक्षण संस्थाएं स्थापित करवाना और मेडिकल कालेज बनवाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह नंबरदार, पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती, रामसिंह बलकरा, धर्मपाल महराणा, सहजराम नंबरदार, राजबीर सिंह फौगाट, कप्तान जिले सिंह फौगाट, रणबीर सिंह, कामरेड सतबीर चौहान, मनीषा सांगवान, राजरानी सांगवान, गिरेंद्र सिंह, ईश्वर फौगाट, सुनील श्योराण, बार एसोसिएशन के प्रधान ऋषिपाल पहल, नसीब राणा, देवेंद्र चाहर, प्रवीन शर्मा, संदीप श्योराण, धर्मेंद्र फौगाट, गोशाला प्रधान संजय फौगाट, सुरेश फौगाट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed