फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers protested and shouted the movement

किसानों ने प्रदर्शन कर भरा आंदोलन का हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested and shouted the movement
शहर के परशुराम चौक पर प्रधानमंत्री का पूतला फूंकते किसान । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों और खाप सदस्यों ने शहर में 95 ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। किसान नेताओं ने मांगों का समाधान नहीं करने पर आंदोलन का हुंकार भरा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसान व खाप नेताओं ने कहा कि वे रोड जाम जैसे कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। किसान नेताओं के तीखे तेवर देख एसडीएम ने स्थानीय समस्याओं फसली मुआवजा, विशेष गिरदावरी, ट्रैक्टरों के चालान आदि मुद्दों के समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर फौगाट खाप की अध्यक्षता में विभिन्न गांवों के किसान, खापों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और कर्मचारी सुबह 10 बजे ही रोज गार्डन में जुटने लगे। जहां जनसभा कर सरकार पर किसान आंदोलन के दौरान वादाखिलाफी का आरोप लगाया। यहां से सुबह 11.10 बजे लघु सचिवालय के लिए रवाना हुए। आगे किसान व विभिन्न संगठनों के लोग रोष प्रदर्शन करते चल रहे थे तो पीछे करीब 95 ट्रैक्टरों का जत्था था। सुबह 11:45 पर रोहतक चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। दोपहर 12:20 पर लघु सचिवालय पहुंचकर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता खाप फोगाट-19 के प्रधान बलवंत सिंह फोगाट ने की। वहीं मंच संचालन खाप फोगाट-19 के सचिव सुरेश फोगाट ने किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा। 10 दिन के दौरान जिला कमेटी की उपायुक्त से बैठक कर समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा। जिस पर किसान व खाप नेताओं की चेतावनी कि अगर 10 दिन में संतोषजनक हल नहीं किया गया तो तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बस स्टैंड मार्ग किया वन-वे
प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान बस स्टैंड मार्ग रोहतक चौक तक वन-वे कर दिया। इसके अलावा बस स्टैंड मार्ग रोहतक चौक, कोर्ट रोड, कोर्ट में प्रवेश द्वार के नजदीक व लघु सचिवालय के पास बैरिकेड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले- किसानों के साथ एक बार फिर हुआ धोखा
बैठक में किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए गए एक अभूतपूर्व आंदोलन के उपरांत भी सरकार द्वारा वादाखिलाफी किए जाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि एक बार फिर देश के किसानों के साथ धोखा हुआ है। सरकार के 9 दिसंबर के जिस पत्र के आधार पर उन्होंने मोर्चे उठाने का फैसला किया था, सरकार ने उनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए आज देशभर में विश्वासघात दिवस मनाया गया है। सरकार ने अपनी चिट्ठी में वादा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिये जायेंगे, केंद्र सरकार अन्य राज्यों से भी अपील करेगी कि इस किसान आंदोलन से संबंधित दर्ज मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई करे, आंदोलन के दौरान शहीद परिवारों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सैद्धांतिक सहमति दिए जाने का वादा किया था, किसानों को एमएसपी देने की सहमति बनी थी। मगर अब धोखा किया जा रहा है।
स्थानीय समस्याओं को भी रखा
प्रदर्शनकारियों ने दादरी जिला की तीन समस्याओं जैसे अधिक वर्षा के कारण बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलवाने, किसानों के ट्रैक्टरों का चालान ना काटने बारे व बिजली कर्मचारियों द्वारा रात को घरों में घुसकर छापा ना मारे जाने बारे मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विरेंन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। जिले में ज्यादा वर्षा होने के कारण इस वर्ष खरीफ की फसल 70 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई है। जिले की आरटीओ किसानों के ट्रैक्टरों का 30 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान करती है, जो किसानों के साथ अन्याय है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों द्वारा रात को घरों में घुसकर छापे मारे जाते है, जबकि लगभग सभी के मीटर घरों के बाहर बिजली के खंभों पर लगे हैं। इसलिए बिजली निगम के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
ये हुए शामिल
प्रदर्शन मेें सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई, चिड़िया पंचगामा खाप के प्रधान राजवीर शास्त्री, पंवार खाप के प्रधान महावीर मास्टर, सतगामा खाप से जगबीर सिंह, प्रवीण चेयरमैन, अनन्दाता यूनियन के प्रधान राम कुमार कादयान, आशा वर्कर से कमलेश भैरवी, किसान नेता रणवीर सिंह कुंगड, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, सरपंच जोरावर सिंह चरखी, झोझू कन्नी प्रधान सूरजभान, बिरहीं कन्नी प्रधान दिलबाग सिंह, रणधीर सिंह घिकाड़ा, खाप फोगाट-19 उपप्रधान धर्मपाल महराणा, राजबीर टिकाण कला, एडवोकेट गिरेंद्र सिंह फोगाट, हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक धनराज कुंडू, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र सिंह मैहड़ा, आशा वर्कर्स यूनियन की सचिव अनिल कुमारी, कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, वाल्मीकि सभा के प्रधान संजय बिडलान, सचिव सुंदर सिंह, ब्राह्मण सभा के प्रधान राहुल मराठा, फैम के प्रधान जय भगवान मस्ताना, डॉ. अमित फोगाट, छोटू सरपंच, जगदीश सरपंच, बिदारी सरपंच कमोद, धर्मपाल लीला सरपंच खातीवास आदि शामिल रहे।

एसडीएम को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उपायुक्त से बातचीत कर 10 दिन में स्थानीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। यदि संतोषजनक समाधान नहीं किया तो कड़े कदम उठाए जाएंगे और रोड जाम से भी गुरेज नहीं करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा जो फैसला करेगा, उसी आधार पर आंदोलन किया जाएगा।
बलवंत सिंह फोगाट, प्रधान, खाप फोगाट-19

   शहर में प्रदर्शन करते किसान व विभिन्न संगठन ।

शहर में प्रदर्शन करते किसान व विभिन्न संगठन ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed