{"_id":"6089a2ed8ebc3ebd0b6fc39a","slug":"farmers-mahapanchayat-in-premnagar-today-rakesh-tikait-will-address-charkhidadri-news-rtk606419597","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर में किसान महापंचायत आज, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर में किसान महापंचायत आज, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित
विज्ञापन
प्रेमनगर में वीरवार को किसान महापंचायत का आयोजन होगा, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, सरदार गुरनाम सिंह चढूनी समेत अनेक वक्ता संबोधित करेंगे। यह बात खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने बुधवार को कितलाना टोल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने ग्रामीणों से इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि तीन कानूनों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी मेडिकल कॉलेज को लेकर जनभावनाओं की सरकार को कदर करनी चाहिए। प्रेमनगर गांव ने 37 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए दान में दे रखी है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी नींव रखकर काम शुरू करवाया था। इतना कुछ होने के बावजूद सरकार ने अपने चेहतों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां कार्य रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि 119 दिन से प्रेमनगर, तिगड़ाना, बलियाली, सुई, घुसकानी, नाथूवास, कालुवास, मंढाना, धनाना और आसपास के ग्रामीण सरकार के रवैये से नाराज होकर धरने पर बैठे हैं और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
कितलाना टोल पर धरने के 125वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, धर्मबीर, मीर सिंह, रणधीर कुंगड़, रतनी देवी, प्रेम शर्मा डोहकी, चंद्रकला ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर ने होने वाली किसान महापंचायत में इलाके की सभी खापों के साथ किसान, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन भी भाग लेंगे। बुधवार को धरनास्थल पर सूरजभान सांगवान, मास्टर ताराचंद, रणधीर घिकाड़ा, सुरेंद्र कुब्जानगर, प्रोफेसर राजेंद्र डोहकी, प्रेम सिंह, सत्यवान, ईश्वर, सुरेंद्र सिंह, बीरसिंह भारीवास, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, सूबेदार सत्यवीर सिंह, रामानंद व देशराम आदि मौजूद रहे।