फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers dharna continued

Charkhi Dadri News: किसान संगठनों का धरना जारी, 24 को करेंगे महापंचायत

Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
farmers dharna continued
फोटो -32
विज्ञापन

बाढड़ा में धरनास्थल पर मौजूद किसान व गण्यमान्य लोग। संवाद
- बाढड़ा धरनास्थल पर किसानों ने सोमवार को नारेबाजी कर जताया रोष, सरकार व बीमा कंपनी पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। जुई रोड पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले संचालित बेमियादी धरने को लगातार जनसंगठन और राजनेता समर्थन दे रहे हैं। सोमवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक सुखविंद्र, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढ़ी, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन किया। धरनारत किसानों ने 24 जुलाई को होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में संचालित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में आज किसान की सबसे ज्यादा उपेक्षा बरती जा रही है। प्राकृतिक आपदाग्रस्त फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए कोई निश्चित तिथि नहीं है। कर्ज वसूली न होने पर किसानों का उत्पीड़न करने के लिए निर्धारित नियम लागू हैं।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि उनके संगठन की दो बार प्रशासन के साथ बैठकें हो चुकी हैं। अब तक कोई मांग सिरे नहीं चढ़ी है। अब 24 जुलाई को महापंचायत में ही अंतिम निर्णय लेंगे। किसानों की लंबित मांगों के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे। 24 जुलाई को रोष प्रदर्शन कर सीएम के कार्यक्रम में अन्नदाता की ताकत का अहसास करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धरनास्थल पर ये भी रहे मौजूद
धरनास्थल पर ओमप्रकाश गोरा, विजय, किसान नेता रवि आजाद, ओमप्रकाश, मुख्तयार लाड, किसान मोर्चा अध्यक्ष रघबीर व सूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed