{"_id":"687d3c72b685354d400f33f8","slug":"farmer-died-after-spry-in-field-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141014-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत में स्प्रे कर घर लौटे किसान की बिगड़ी तबीयत, थोड़ी देरी बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत में स्प्रे कर घर लौटे किसान की बिगड़ी तबीयत, थोड़ी देरी बाद तोड़ा दम
Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमित के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले परिजनों के बयान दर्ज करता जांच अधिकारी। संवाद
फोटो 06
अमित के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले परिजनों के बयान दर्ज करते जांच अधिकारी। संवाद
- निमली निवासी मृतक का दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम, दो भाइयों में बड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेत से स्प्रे कर घर लौटे निमली गांव निवासी किसान अमित (30) की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। अमित के शव का इमलोटा चौकी पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि अमित शनिवार दोपहर बाद खेत में कपास में स्प्रे करने गया था। उसी दौरान स्प्रे का प्रभाव उस पर हो गया। दवा का असर कम करने के लिए उसने नहर में स्नान किया और घर आ गया। घर आने पर परिजनों को तबीयत बिगड़ने की बात कही।
इसके बाद उसकी तबीयत खराब होती चली गई। अस्पताल लाने पर चिकित्सकाें ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अमित के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि अमित के छोटे भाई सुमित के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई। अमित विवाहित था। उसका पांच साल का बेटा है। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी चार बहने हैं।