फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmashisht on agitation

फार्मासिस्टों ने मांगें पूरी करवाने के लिए काली पट्टी बांध जताया रोष

Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmashisht on agitation
गांव गोपी स्थित सीएचसी में काली पट्टी लगाकर रोष जताते फार्मासिस्ट। - फोटो : CharkhiDadri
कस्बे के गांव गोपी स्थित सीएचसी केंद्र में बुधवार को फार्मासिस्टों ने मांगों के लिए एक घंटे काम रोका और काली पट्टी लगाकर रोष जताया। सीएचसी में कार्यरत फार्मासिस्ट लक्ष्मीनारायण, रमेश रोहिला, संजय व वेदपाल आदि ने कहा कि फार्मासिस्टों ने सुबह नौ से 10 बजे तक काम छोड़कर गेट मीटिंग की। उन्होंने काली पट्टी बांधकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान लक्ष्मीनारायण ने कहा फार्मासिस्टों को वेतन काफी कम मिल रहा है। उनके वेतनमान में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य केेंद्रों में ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे केंद्र में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों मेें विशेष भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्टों की पदोन्नति के अवसर न के बराबर है। वे पूरी नौकरी इसी पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फार्मासिस्ट कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो अन्याय के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed