फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Expressed emotions with anger, demanded justice for Manisha

Charkhi Dadri News: आक्रोश से बयां किए जज्बातए मनीषा के लिए मांगा इंसाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Expressed emotions with anger, demanded justice for Manisha
मनीषा हत्याकांड के विरोध में झोझूकलां में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
चरखी दादरी। शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले में सोमवार को जगह-जगह प्रदर्शन के रूप में लोगों का गुस्सा दिखा। मृतका और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग के लिए हर ओर से आवाज उठी।
विज्ञापन

शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया जबकि कादमा में व्यापारियों और दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। दादरी बार एसोसिएशन ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन और कांग्रेस जिला इकाई ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। बाढड़ा में रोष प्रदर्शन किया गया जबकि अटेला में सांगवान खाप से जुड़े 8 गांवों ने पंचायत की। गोपी समेत करीब दस गांवों में बैठक कर घटना की निंदा की गई। झोझूकलां में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


सर्वखापीय और जातीय महापंचायत आज
चरखी दादरी। मनीषा हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को सुबह 11 बजे शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत में सभी खाप प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, नेता, व्यापार मंडल के सदस्य, आशा कार्यकर्ता शामिल होंगी। महापंचायत में मनीषा हत्याकांड को लेकर अब तक के हालात पर चर्चा की जाएगी और आगामी भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। फोगाट खाप-19 के प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि सर्वजातीय फोगाट खाप ने सरकार और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उचित कार्रवाई न होने के कारण अब यह महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने जिले की खाप पंचायतों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी संगठनों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में बाबा स्वामी दयाल धाम पहुंचकर बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed