{"_id":"62698bc237f89e144f36af9c","slug":"exam-cbse-did-not-interfere-haryana-board-was-heavily-copying-charkhidadri-news-hsr630195153","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा : सीबीएसई में नहीं रही दखल, हरियाणा बोर्ड में जमकर चली नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा : सीबीएसई में नहीं रही दखल, हरियाणा बोर्ड में जमकर चली नकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का दसवीं कक्षा का अंग्रेजी और हरियाणा बोर्ड बारहवीं कक्षा का फिजिकल एजूकेशन का पेपर हुआ। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में हालात एक-दूसरे से अलग नजर आए। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा, जहां शांतिपूर्वक ढंग से बिना बाहरी दखल के संपन्न हुई तो वहीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में जमकर नकल चली। खुलेआम नकल के चलते हरियाणा विद्यालय बोर्ड को एक केंद्र की परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पेश है बुधवार को आयोजित सीबीएसई बोर्ड और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के हालातों पर एक रिपार्ट....
----
छह केंद्रों पर हुई सीबीएसई की परीक्षा, नहीं बना एक भी यूमएसी -
सीबीएसई बोर्ड की बुधवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा छह केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर एक भी यूएमसी नहीं बना। दूसरी टर्म की परीक्षा के लिए छह ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर एंबुलेंस तैनात रही। विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रश्रपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। केंद्र अधीक्षकों ने प्रश्नपत्र अपने नजदीकी बैंक से प्राप्त किए। बुधवार को 1500 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी और परीक्षा सुबह साढ़े 10 से दोपहर बाद 12.30 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा में एक रूम में 18 विद्यार्थी बैठाए गए और दो शिक्षकों ने ड्यूटी दी। बुधवार को नगर स्थित एपीजे स्कूल, आरईडी स्कूल चरखी, बेस मॉडल स्कूल, आर्यन मॉडल स्कूल, एससीआर स्कूल चरखी व सीबीएस स्कूल मौड़ी परीक्षा केंदों में परीक्षा संपन्न हुई।
-----
वर्जन::
जिले के सभी छह केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया। कोविड नियमों का पालन किया गया। केंद्रों में 30 मिनट पहले प्रश्रपत्र भिजवाए गए। पुलिस बल की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
- ज्योति फौगाट, सिटी को-ऑडिनेटर एवं प्रिंसिपल एससीआर स्कूल।
----
वाइस चेयरमैन से बोले परीक्षार्थी: मिसरी परीक्षा केंद्र के खूब चलीं पर्ची -
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के फिजिकल एजूकेशन के पेपर में दो नकलची पकड़े गए। इन विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। गांव मिसरी स्थित परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र सॉल्व करवाने की शिकायत को देखते हुए शिक्षा बोर्ड ने इस केंद्र की फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 30 अप्रैल को चरखी दादरी शहर में होगी।
गांव बिरही कलां स्थित परीक्षा केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना हुआ था। लोग बाहर से पर्चिंयां पहुंचा रहे थे। केंद्र में अव्यवस्था बनी रही। शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो विद्यार्थी अंदर खिड़की में से पर्चियों को बाहर फेंकते देखे गए। जब फ्लाइंग ने अंदर प्रवेश किया तो काफी संख्या में पर्चियां कमरों में पड़ी देखी गईं। इस बीच दो विद्यार्थियों के पास पर्चियां मिली। फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि इन विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। जयकरण ने बताया कि बुधवार को 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। इस दौरान छह उड़नदस्तों ने इन केंद्रों का निरीक्षण किया।
-------
वहीं, गांव मिसरी स्थित परीक्षा केंद्र में भी नकलचियों के हौसले बुलंद रहे। इस केंद्र में शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन ने दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी नकल करते पाए गए। इन विद्यार्थियों ने बोर्ड वाइस चेयरमैन द्वारा पूछने पर बताया कि उनको पर्चियां दी गई थी और उनका प्रश्न पत्र अंदर ही सॉल्व करवाया जा रहा था। वहीं, केंद्र के मुख्य अधीक्षक नवरत्न पांडे का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए गांव के सहयोग से अनुशासन समिति बना रखी है, जो परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखती है। परीक्षा के दौरान अंदर कोई डिस्टर्बेंस नहीं थी। बाहर से लोगों का हस्तक्षेप जरूर था। इस केंद्र में आसपास के 15 गांवों से विद्यार्थी परीक्षा देने आते हैं। इस बारे में अनुशासन समिति व मौजिज लोगों को भी अवगत करवा दिया था।
-----
वर्जन::
बोर्ड वाइस चेयरमैन को मिसरी केंद्र पर कोडवाइज पर्चियां पड़ी मिलीं, जबकि परीक्षार्थियों ने बताया कि केंद्र के अंदर पेपर सॉल्व करवाया गया है। इस आधार पर मिसरी केंद्र की परीक्षा रद्द की गई है और यह परीक्षा 30 अप्रैल को दादरी में होगी।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।