{"_id":"62658a835bbbcb265a297c8c","slug":"ex-serviceman-fell-down-from-moving-tractor-due-to-tire-going-into-pit-dies-charkhidadri-news-hsr629928092","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में टायर जाने पर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा पूर्व सैनिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में टायर जाने पर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा पूर्व सैनिक, मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी बाईपास मार्ग पर गड्ढे में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सवार पूर्व सैनिक की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मृतक मूलरूप से ढाणी फौगाट गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले लंबे समय से शहर के गांधी नगर में रह रहा था। सिटी थाना पुलिस ने रविवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार ढाणी फौगाट निवासी धर्मपाल (56) शनिवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गेहूं खरीदने रावलधी गया था। पुलिस को दिए बयान में उसके बेटे मंजीत ने बताया कि वहां से लौटते समय जब ट्रैक्टर रावलधी-दिल्ली बाईपास स्थित नहर के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का टायर गड्ढे में चला गया और इससे एकाएक जोर का झटका लगने से उसके पिता का हाथ छूट गया और वो ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
उपचार के लिए घायल धर्मपाल को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
- घर वालों को सरप्राइज देने के लिए बिन बताए छुट्टी आ रहा था बेटा
मृतक धर्मपाल के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा आर्मी में तो छोटा बेटा एयरफोर्स में है। छोटा बेटा शनिवार को घर वालों को बताए बिना ही छुट्टी आ रहा था। वो परिजनों को सरप्राइज देना चाहता था, लेकिन रास्ते में ही उसे पिता की मौत की खबर परिजनों ने दे दी।