फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Enough consignment of manure arrived, token system running in police stations closed

खाद की पहुंची पर्याप्त खेप, थानों में चल रहा टोकन सिस्टम भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Enough consignment of manure arrived, token system running in police stations closed
चरखी दादरी। करीब डेढ़ माह तक मची मारामारी के बाद अब जिले में खाद किल्लत काफी हद तक दूर हो गई है। पिछले चार दिनों में डीएपी के 30 हजार बैग पहुंचने से किसानों को अब परेशानी नहीं आ रही है। वहीं, किसानों को भागदौड़ से बचाने के लिए प्रशासन ने अब सदर थाने में टोकन वितरण भी बंद कर दिया है। किसान अब सीधे केंद्र पर पहुंचकर टोकन लेकर खाद के दो बैग प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद को लेकर अब किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, वे व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

करीब चार दिन पहले दादरी में करीब 12 हजार बैग आए थे, जबकि एक दिन पहले ही 12 हजार और बैग पहुंचे। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही जिले में डीएपी के और बैग पहुंच जाएंगे, जिनका पारदर्शी तरीके से वितरण किया जाएगा। उनका कहना है कि पर्याप्त खाद आने के चलते अब थाने में टोकन सिस्टम बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर डीएपी के बैग पहुंचाए जा चुके हैं और किसान सीधे वहां पहुंचकर पहले टोकन व बाद में खाद के बैग प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक टोकन पर अभी भी दो ही बैग दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले डेढ़ माह से खाद के लिए जिले में किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। जिले में पर्याप्त खाद न पहुंचने के चलते किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा था। खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ने के कारण पिछले एक माह से टोकन वितरण सदर थाने में किया जा रहा है। खाद की पर्याप्त खेद पहुंचते ही प्रशासन और कृषि विभाग ने इस केंद्रों पर पहुंचा दिया है, ताकि किसानों को अब सदर थाने की भागदौड़ न करनी पड़े। वहीं, खाद का संकट दूर होने पर किसानों ने भी राहत की सांस ली है। इस समय किसान सरसों और गेहूं की बिजाई में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पहुंच सकते हैं दस हजार बैग
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले पांच दिनों में 20 हजार से अधिक बैग जिले में पहुंच चुके हैं। अब एक-दो दिन में खाद की एक और खेप आनी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब खाद के लिए मारामारी नहीं है। किसान को अब सीधे केंद्र पर ही खाद वितरित की जा रही है।

20 हजार बैग पांच दिनों में पहुंचे चुके
खाद के करीब 20 हजार बैग पिछले पांच दिनों में जिले के अंदर पहुंचे चुके हैं। अब मारामारी नहीं है। सभी केंद्रों पर खाद के बैग भिजवाए जा चुके हैं। अब किसानों को सदर थाने आकर टोकन लेने की जरूरत नहीं है।
डॉ. बलवंत सहारण, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed