फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electronics market buzzing in Charkhi dadri during Festival Season

Festival Season: इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट गुलजार, दुकानदारों को धनतेरस का इंतजार, डिस्काउंट और मिलेंगे गिफ्ट

Thu, 24 Oct 2024 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

त्योहारी सीजन चल रहा है। खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। हरियाणा के चरखी दादरी में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में लोग खरीदारी के लिए भी पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Electronics market buzzing in Charkhi dadri during Festival Season
खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार विभिन्न प्रकार के दैनिक जरूरत के सामान से भरा हुआ है। अब दुकानदारों को धनतेरस का इंतजार है। उनका कहना है कि फिलहाल ग्राहक खरीदारी कम कर रहे हैं। ग्राहक भी कई दुकानों पर जाकर सामान का भाव व गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। वीरवार को दुकानदारों से बातचीत की गई। इनमें से सभी की अपनी राय रखी। किसी ने कारोबार ठप बताया और किसी को इस दीवाली पर पिछले साल के मुकाबले कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक दुकानों में आ रहे हैं और पसंद कर सामान को धनतेरस पर खरीदने की बात कह रहे हैं। अब उन्हें धनतेरस पर ही बिक्री होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने बिक्री बढ़ाने के लिए बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान पर उपहार देने की भी स्कीम रखी है। इस दीवाली पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एक से डेढ़ करोड़ तक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




पिछली बार से अधिक होगा कारोबार 
इस बार ग्राहकों का आकर्षण इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की ओर बढ़ा है। इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार अधिक होगा। बड़े सामान के लिए क्रेडिट सुविधा, फाइनेंस सुविधा आदि भी प्रदान की जा रही है। साथ ही वारंटी व गारंटी में भी कंपनियों की ओर से एक साल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -संजय बंसल, दुकानदार

धनतेरस के लिए हुई सामान की बुकिंग
ग्राहक सामान देखने के लिए दुकान पर आ रहे हैं और सामान की बुकिंग कर रहे हैं। सामान पसंद आने पर धनतेरस पर घर लेकर जाने की कहते हैं। अब धनतेरस का इंतजार रहेगा।
 -विकास कुमार, दुकानदार

सामान खरीदी पर ग्राहकों को दिए जा रहे उपहार
दुकान में आने वाले ग्राहकों को बड़े सामान की खरीदारी पर उपहार दिए जा रहे हैं। इनमें प्रेस, मिक्सर, बर्तन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जा रहे हैं। धनतेरस पर और भी ऑफर रखे जाएंगे। -

देवेंद्र कुमार, दुकानदार

खेती के कारण नहीं आ रहे ग्राहक
फिलहाल खेती के काम लंबा चला है और इसी कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच रहे हैं। दीवाली के दो दिन पहले ग्राहकों के आने की उम्मीद है। अभी तो बाजार शांत चल रहा है।
 -शिवम कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed