{"_id":"68adf75b3db3a3598e062f26","slug":"echoing-in-the-assembly-mla-sangwan-raised-issues-of-farmers-education-and-development-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143469-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधानसभा में गूंज...विधायक सांगवान ने उठाए किसान, शिक्षा और विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधानसभा में गूंज...विधायक सांगवान ने उठाए किसान, शिक्षा और विकास के मुद्दे
विज्ञापन
विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक सांगवान।
चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को दादरी विधायक सुनील सांगवान ने क्षेत्र से जुड़े किसान, शिक्षा और विकास के मुद्दों को जोरशोर से उठाया। विधायक ने किसानों को खरीफ फसलों का बकाया मुआवजा जल्द देने, शैक्षणिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, और सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संबंधित कई अहम मांगें रखीं।
विधायक ने दादरी-झज्जर नेशनल हाईवे के पुनर्निर्माण और दादरी-रोहतक रोड के निर्माण को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक बताया। इसके साथ ही, दादरी को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राजकीय पीजी कॉलेज को मौजूदा लघु सचिवालय भवन में स्थानांतरित करने और भैरवी गांव में आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेशन इंस्टीट्यूट शुरू करने की मांग रखी।
विधायक ने कहा कि दादरी को जिला बने कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब भी सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने नई पोस्ट क्रिएट कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन-प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
प्रमुख मांगें और सुझाव
राजकीय पीजी कॉलेज को पुराने सचिवालय भवन में स्थानांतरित कर संचालन शुरू किया जाए।
भैरवी गांव के मॉडल स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर उसमें आर्म्ड फोर्सेज की तैयारी संस्थान खोला जाए।
बौंदकलां को उपमंडल, तथा छपार और भागेश्वरी को उप-तहसील का दर्जा दिया जाए।
200 बेड का नया अस्पताल, नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जाए।
जलभराव से निजात के लिए खेतों में ओपन ड्रेन निर्माण कर उसे ड्रेन नंबर 8 से जोड़ा जाए।
दादरी शहर के फूल्लू वाला जोहड़ और डुंगर वाला जोहड़ का जीर्णोद्धार कराया जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह के नाम से पार्क निर्माण की भी मांग की गई।