{"_id":"650be18349be0e1ad7064e1e","slug":"driver-driving-in-wrong-direction-threatens-traffic-sho-in-dadri-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू कौन सी तोब है: तेरा इलाज करना पड़ेगा... गलत दिशा में कार चला रहे चालक ने ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू कौन सी तोब है: तेरा इलाज करना पड़ेगा... गलत दिशा में कार चला रहे चालक ने ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी
Thu, 21 Sep 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:54 AM IST
सार
ट्रैफिक एसएचओ राजबीर ने बताया कि वो अपनी टीम सहित रोहतक चौक से रावलधी नाका की तरफ जा रहे थे। जब वो एसपी रेजीडेंस के पास पहुंचे तो सामने से एक कार गलत दिशा में आती मिली। उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने कट मार गलत दिशा में ही रफ्तार बढ़कार भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में गलत दिशा में कार लेकर आ रहे एक चालक ने रुकवाने पर ट्रैफिक एसएचओ को धमकी दे डोली। उसने कहा कि तू कौन-सी तोब है, तेरा इलाज करना पड़ेगा...। मैं सोमबीर का आदमी हूं और एसपी का फोन आएगा तो तुझे एक मिनट में गाड़ी छोड़नी पड़ेगी। ऐसे शब्द प्रयोग करने, दुर्व्यव्हार करने और ड्यूटी में बाधा डालने पर उसके खिलाफ ट्रैफिक एसएचओ राजबीर ने केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
ट्रैफिक एसएचओ राजबीर ने बताया कि वो अपनी टीम सहित रोहतक चौक से रावलधी नाका की तरफ जा रहे थे। जब वो एसपी रेजीडेंस के पास पहुंचे तो सामने से एक कार गलत दिशा में आती मिली। उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने कट मार गलत दिशा में ही रफ्तार बढ़कार भागने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोहतक चौक पर रुकवा लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार को जब्त किया
इसके बाद कार चालक ट्रैफिक एसएचओ समेत दो जवानों से भिड़ गया। उसने अपना नाम और पता तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि वो सोमबीर यानि दादरी विधायक का आदमी है। उसके पास कार के कागज भी नहीं है। बेशक इस गाड़ी को इंपाउंड कर दे, लेकिन जब एसपी का फोन आएगा तो कार छोड़नी पड़ेगी। उने रौब झाड़ते हुए और भी बात कही। इस पर संज्ञान लेकर ट्रैफिक थाना टीम ने उसकी कार को जब्त कर लिया और थाने में केस भी दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन