फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   drain will be made in valmikinagar

Charkhi Dadri News: वाल्मीकि नगर में 15 दिन में शुरू होगा नाला निर्माण कार्य

Sat, 03 May 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
drain will be made in valmikinagar
फोटो 01
विज्ञापन

शहर में बना नगर परिषद का नाला। संवाद
- नगर परिषद की ओर से 39 लाख का बजट खर्च कर बनाया जाएगा 350 मीटर लंबा नाला, निविदा प्रक्रिया चढ़ी सिरे,
3,000 की आबादी को मिलेगी जलभराव से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के वाल्मीकि नगर में नाला बनाया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ गई है। 15 दिन के अंदर एजेंसी धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
अधिकारियों का दावा है कि इस मानसून में स्थानीय लोगों को जलभराव का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। 350 मीटर लंबे नाले को एनएच -334 बी के साथ से गुजरने वाले मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वाल्मीकि नगर में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। मानसून के दौरान वाल्मीकि नगर की सीवर व्यवस्था बेपटरी रहती है। गलियों में कई दिनों तक दूषित पानी भरा रहता है। मोटर या पंप सेट लगाने पर ही दूषित पानी की निकासी हो पाती है। तब तक स्थानीय लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से वाल्मीकि नगर के करीब तीन हजार लोग समस्या का दंश झेल रहे हैं। वे विभिन्न स्तर पर समस्या का समाधान कराने के लिए गुहार लगा चुके हैं। अब जाकर उनके प्रयास रंग लाए हैं।

नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो जलभराव की समस्या के समाधान के लिए वाल्मीकि नगर में करीब 350 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। नाले का निर्माण वाल्मीकि द्वार से लेकर वाल्मीकि नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक कराया जाएगा। इसके बाद दूषित पानी की आसानी से निकासी हो सकेगी। नाले का दूषित पानी एनएच 334-बी के साथ बने नाले तक पहुंचेगा और उसके बाद आगे निकासी हो जाएगी।
- लंबे समये से उठ रही थी मांग, निविदा प्रक्रिया चढ़ी सिरे
वाल्मीकि नगर में नया नाला तैयार कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इस पर संज्ञान लेकर नगर परिषद के अधिकारियों ने मसौदा तैयार कर मुख्यालय से स्वीकृति ली और उसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की। अगले सप्ताह एजेंसी को कार्यादेश जारी होने की उम्मीद है। 18 मई से पहले एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी।

- 400 घरों को मिलेगी राहत

वाल्मीकि नगर में घरों का दूषित पानी भी गली में भरा रहता है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें होती हैं। वहीं, नाला का निर्माण होने से घरों के दूषित पानी की निकासी संबंधी समस्या भी खत्म हो जाएगी। करीब 400 घरों में रहने वाले दो हजार लोगों को नाला निर्माण का फायदा होगा। इससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
वर्सन
नाला निर्माण होने से वाल्मीकि नगर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। 15 दिन के अंदर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed