फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drain overflows since 20 days, shopkeepers and passersby upset

20 दिन से नाला ओवरफ्लो, दुकानदार और राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Drain overflows since 20 days, shopkeepers and passersby upset
फोटो 31 रोहतक रोड पर बने नाले में जमा गंदगी व उगे झाड़ । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोहतक रोड फोरलेन के साथ बना 800 मीटर लंबा नाला पिछले 20 दिन से ओवरफ्लो हो रहा है। रोहतक रोड पर एक जगह तो 50 फुट की दूरी में नाले का किनारा टूटा हुआ है। जबकि इसके किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं। ज्यादातर अधिकारियों के आवास भी इस मार्ग पर हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है। रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद तो यहां स्थिति और विकट हो गई। बारिश के बाद डीसी और डीडीपीओ आवास के बाहर भी नाले से पानी ओवरफ्लो होकर भर गया, जिसकी देर रात तक निकासी नहीं हो पाई। वहीं, नालों की नियमित सफाई न होने पर दुकानदारों ने रोष जताया।
विज्ञापन

परशुराम चौक से रोहतक रोड पर नाला ओवरफ्लो होने की समस्या पिछले कई दिनों से बनी है। इसका समाधान न होने से स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की नजरअंदाजी उन पर भारी पड़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि समस्या की शिकायत वो कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग ने तो कई माह से यहां सफाई नहीं करवाई है। सड़क के एक तरफ के नाले की सफाई की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग और दूसरे तरफ के नाले के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। दोनों ही विभागों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रविंद्र, सुनील, राजकुमार, सतीश, प्रीतम, प्रकाश, राजेश, अनिल, दीपक, सुनील, नीरज और नरेश ने बताया कि लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकानों के सामने दूषित पानी भरा रहने से उनकी ग्राहकी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि समय-समय पर नालों की सफाई होनी चाहिए और पानी निकासी की रुकावटों को नियमित अंतराल पर दूर किया जाना चाहिए।
लोग बोले- दुर्गंधमय वातावरण में रहना हुआ मुश्किल
नाला गंदगी से अटा हुआ है और दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है। नाले की सफाई तो दूर इसे ढका तक नहीं गया है जिसके चलते बदबू दुकान के अंदर तक पहुंच रही है।
-अशोक कुमार
नाला ओवरफ्लो होने से यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से यहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। लेकिन विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है ।
-सोमबीर
कई बार समस्या के समाधान के लिए विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। दुकानदार और राहगीर नाला ओवरफ्लो होने से परेशान हैं।
सोनू कुमार
दूषित पानी दुकानों के सामने भरा रहने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाना चाहिए।

-रामधारी
वर्जन:
हमारे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रोहतक रोड नाले की सफाई बारिश से पहले करवा चुके है लेकिन फिर भी अगर कहीं समस्या है तो जल्द समाधान करवा दिया जाएगा ।
सोमबीर सिंह, पीडब्ल्यूडी
------------------
वर्जन::
बारिश से पूर्व हम नाले की सफाई करवा चुके हैं। अगर नाले में दोबारा गंदगी जमा हो गई है तो जल्द ही दोबारा सफाई करवा देंगे।
अरुण कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed