फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   district first in man ki bat programme

Charkhi Dadri News: मन की बात कार्यक्रम में फिर पहले स्थान पर रहा जिला

Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
district first in man ki bat programme
फोटो 2 : दादरी भाजपा कार्यालय में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को पूरे देश में हुआ। जिले में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पूर्ण अनुशासन, जोश के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। जिला चरखी दादरी ने पूरे प्रदेश में सरल एप पर अपलोडिंग में एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सफलता सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह जन-जन से जुड़ने और देश के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा है। यहां के कार्यकर्ताओं ने इसे जन संवाद और जन सहभागिता का उत्सव बना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील ने विशेष रूप से जिला आईटी टीम, सोशल मीडिया टीम, मन की बात जिला टीम, सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने बूथ स्तर पर इस अभियान को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed