फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Discussion on cleanliness management, call for awareness

Charkhi Dadri News: स्वच्छता प्रबंधों पर मंथन, जागरूकता का आह्वान

Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Discussion on cleanliness management, call for awareness
फोटो 03 स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम योगेश सैनी। स्रोत: जनसंपर्क विभा
चरखी दादरी। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिले में सफाई कार्य चल रहा है। जन भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाना है। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने परिसरों की सफाई सुनिश्चित करें। इस दौरान मंडियों की सफाई भी हो। एसडीएम योगेश सैनी ने स्वच्छता अभियान को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में सह बात कही। उन्होंने अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 7 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान दें। कोई भी अभियान बिना जनता के सहयोग के सफल नहीं हो सकता है। लोगों का स्वच्छता के लिए जागरूक करें और युवाओं को शामिल करें। युवा वर्ग की ऊर्जा ऐसे सकारात्मक कार्यों में लगनी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर भी अभियान की समीक्षा की जा रही है और सरकार की ओर से अच्छा काम करने वाले शहर को पुरस्कार भी दिया जा सकता है। सभी विभागों को मिलकर कार्य करना है और लोगों के सहयोग से दादरी को एक स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी की मंडियों में दैनिक आधार पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed