फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Different identity of the state in wrestling: Ajay Chautala

कुश्ती में प्रदेश की अलग पहचान : अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Different identity of the state in wrestling: Ajay Chautala
फतेहगढ़ पहुंचने पर अजय चौटाला का अभिनंदन करते ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हनुमान जयंती पर फतेहगढ़ के हनुमान अखाड़े में कुश्ती दंगल और भंडारे का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने मुख्य अतिथि थे। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने जजपा अध्यक्ष से खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि कुश्ती हमारे ग्रामीण परिवेश का खेल है। इस खेल में प्रदेश की अपनी एक अलग पहचान है। हम सब को मिलकर हमारे प्राचीन खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों की सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने हनुमान अखाड़ा परिसर में बने अधूरे कुश्ती हाल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने का वादा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने एक जिम हॉल और ओपन शेड बनवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, नरेश द्वारका, राजेश फौगाट, राजेश सांगवान, रमेश कोच, सज्जन कोच, विकास सांगवान, कृष्ण पहलवान, भूपेंद्र, एडवोकेट रविंद्र लहरी, मनफूल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed