फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dengue: 12 new cases found, 184 patients reached

डेंगू : 12 नए केस मिल, 184 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue: 12 new cases found, 184 patients reached
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा अधिक है। फिलहाल जिले में करीब 55 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं और इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। फिलहाल 10 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं, पिछले तीन दिनों में 37 नए केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 12 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि वीरवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 172 थी जो शुक्रवार को नए केस मिलने के बाद बढ़कर 184 हो गई। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सैंपलिंग लगातार जारी है और विभाग की टीमें एंटी लारवा एक्टिविटी लगातार कर रही हैं। इस साल अब तक डेंगू जांच के लिए 502 सैंपल लिए जा चुके हैं जबकि पिछले साल 29 अक्तूबर तक 163 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 29 अक्तूबर तक 94 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे जबकि पिछले साल कुल 369 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed