{"_id":"68bdde6c61c3fc2a63002f2e","slug":"demand-raised-for-compensation-after-getting-the-damaged-crops-surveyed-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144229-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग
Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते हुए दादरी के पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान। संवाद
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा का अनाज मंडी में धरना रविवार को 53 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता धर्मपाल व ओमप्रकाश नंबरदार ने की।
कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान व पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान ने धरने को समर्थन दिया। रण सिंह मान ने कहा कि जिले में 35 गांवों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। ज्यादा बारिश होने के कपास, बाजरा, ग्वार, मूंग की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार व प्रशासन को पानी की निकासी के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के साथ-साथ स्पेशल गिरदावरी भी करवानी चाहिए।
सीटू नेता सुमेर सिंह ने कहा किसान पीड़ितों के साथ मजदूरों को भी मुआवजा दिया जाए। मनरेगा के तहत काम दिए जाएं। इस मौके पर श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, मास्टर रघबीर सिंह, कामरेड रामपाल धारणी, नसीब मोद,पारस, होशियार सिंह गोपी, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।