फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Delhi- Drugs reaching Dadri from Gurugram, another case caught

दिल्ली- गुरुग्राम से दादरी पहुंच रहे मादक पदार्थ, एक और केस पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi- Drugs reaching Dadri from Gurugram, another case caught
चरखी दादरी। दादरी जिले में गुरुग्राम और दिल्ली जैसे महानगरों से मादक पदार्थ पहुंच रहे हैं। पिछले करीब तीन माह के अंदर पुलिस ऐसे दो मामले पकड़ा चुकी है। इन मामलों में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें एक नाइजीरियन भी शामिल है। वीरवार देर शाम सीआईए ने एनएच-152 डी के समीप एरटिगा सवार दो लोगों से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उनके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि डाढी बाना निवासी दिनेश और दादरी शहर के वार्ड-15 निवासी अरुण हेरोइन पीने और बेचने का काम करते हैं। वो महराणा निवासी एक व्यक्ति की एरटिगा किराये पर कर हेरोइन लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली से लौटते समय वो एनएच-152 डी के समीप से गुजरेंगे। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद पुलिस ने एक एरटिगा को रुकवाकर इसमें सवार लोगों से पूछताछ की तो वो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते उन पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो दिनेश की जेब से 16 ग्राम और अरुण की जेब से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

- पहले इमलोटा के समीप से स्मैक समेत पकड़े थे दो युवक -
करीब तीन माह पहले इमलोटा चौकी पुलिस ने इमलोटा गांव के समीप से बाइक सवार दो युवकों को दबोचा था। उनसे स्मैक बरामद हुई थी और आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई थी। उन्होंने बताया था कि वो गुरुग्राम में रह रहे एक नाइजीरियन व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाए हैं और इस आधार पर पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी नाइजीरियन युवक को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियार और मादक पदार्थ के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई हुई है और इसके तहत ही वीरवार शाम कामयाब मिली है। भविष्य में भी नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
- दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed