फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body found in bushes, relatives expressed suspicion of murder

झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in bushes, relatives expressed suspicion of murder
चरखी दादरी। तिवाला निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह बस स्टैंड के सामने वाली गली में एक प्लॉट की झाड़ियों से बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का अंदेशा जाहिर किया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया और परिजनों के अंदेशा को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तिवाला निवासी बलवान (48) रंग-रोगन का काम करता था। सोमवार सुबह वो तिवाला से काम पर दादरी शहर की एमसी कॉलोनी आया था। उसके भतीजे शमशेर ने बताया कि सोमवार रात को उसका चाचा बलवान घर पर नहीं पहुंचा और मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बलवान का शव शिव स्कूल वाली गली के एक प्लॉट में पड़ा हुआ है। शमशेर ने बताया कि सूचना पाकर वो मौके पर पहुंचे तो उसका चाचा प्लॉट की झाड़ियों में मृत अवस्था में मिला। शमशेर ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि बलवान सोमवार सुबह काम पर पहुंचा था। करीब 11 बजे वो काम से पेंट लेने के लिए बाजार आया था और उसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन

वहीं, झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस के अलावा सिटी थाना पुलिस और सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी बली सिंह ने भी घटनास्थल पर हालातों का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की और उस दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। मृतक के भतीजे और अन्य परिजनों ने हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में लगे सीसीटीवी की जांची फुटेज
जहां बलवान का शव मिला है उसके पास ही एक मकान में सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी जांची और उसमें बलवान जमीन पर बार-बार गिरता नजर आ रहा है। पुलिस का अंदेशा है कि मृतक ने शराब पी रखी थी और नशे में गिरने के चलते चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अगली कार्रवाई : सुनीता यादव
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुनीता यादव ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा और उसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है और हमने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed