फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   de shilting of siwer

Charkhi Dadri News: चार करोड़ से शहर की सीवर लाइनों की होगी डी-शिल्टिंग

Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
de shilting of siwer
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
विज्ञापन

- 1 जनवरी को जनस्वास्थ्य विभाग खोलेगा टेंडर, सभी मुख्य सीवर लाइनों से निकाली जाएगी गाद

- जनता दरबार में विधायक के पास पहुंचीं सीवर संबंधी 100 से अधिक शिकायतें, जनस्वास्थ्य विभाग को दिए सभी मुख्य लाइनों को साफ कराने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग शहर की सभी मुख्य सीवर लाइनों की डी-शिल्टिंग कराएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है जो एक जनवरी को खुलेगा। विभाग का प्रयास है कि एक सप्ताह के अंदर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाए। वहीं, अधिकारियों व विधायक का दावा है कि इसके बाद शहर की सीवर व्यवस्था में सुधार होगा और शहरवासियों को राहत लिमेगी।
शहर में सीवर की समस्या से लोग त्रस्त हैं। ज्यादातर वार्डाें में यह समस्या है। लंबा समय बीतने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। दूसरी ओर पिछले दो सप्ताह से शहरवासी सीवर संबंधी समस्या लेकर विधायक सुनील सांगवान की ओर से लगाए जा रहे जनता दरबार में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 14 दिनों की बात करें तो विधायक के पास 100 से अधिक शिकायतें आई हैं। लगातार आ रहीं सीवर समस्याओं की शिकायतों पर संज्ञान लेकर विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तालमेल किया और उन्हें समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के निर्देशों पर अमल करते हुए विभाग ने शहर की सभी मुख्य सीवर लाइनों की डी-शिल्टिंग कराने की योजना तैयार की। इतना ही नहीं, यह काम एजेंसी की मार्फत कराया जाएगा और इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। एक जनवरी को जनस्वास्थ्य विभाग टेंडर खोलेगा। इसके बाद आगामी औपचारिकताएं पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।
अधिकारियों की मानें ते 10 जनवरी से पहले सीवर लाइनों की सफाई का कार्य शुरू कराने की योजना है। इसके बाद ज्यादातर क्षेत्र में बनी सीवर लाइन ब्लॉकेज व सीवर मैनहोल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- 175 किलामीटर है सीवर लाइनों का दायरा
शहर में सीवर लाइनें करीब 175 किलोमीटर की लंबाई में डाली गई हैं। इनमें मुख्य और छोटी दोनों लाइनें शामिल हैं। शहर में ज्यादातर सीवर लाइनें करीब चार दशक पुरानी है। शहर में 36, 22, 12 और 8 इंची की लाइनें ज्यादा हैं। इनके जरिये घरों का पानी एसटीवी यानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाता है। विभाग मुख्य लाइनों से गाद निकासी कराएगा।

- लेमिनेशन भी करवा चुका विभाग
बता दें कि शहर में डाली गईं सीवर लाइनें काफी पुरानी हैं। इसके चलते ये लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त भी हुई थीं। इन्हें ठीक कराने के लिए विभाग ने पहली बार लेमिनेशन तकनीक का सहारा लिया। यह काम विभाग ने तीन अलग-अलग टेंडर के जरिये हाल ही में पूरा करवाया है।


वर्सन:
जनता दरबार में सीवर संबंधी कई शिकायतें मेरे पास आईं। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तालमेल कर सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीवर लाइनों की डी-शिल्टिंग का टेंडर आमंत्रित कर दिया है। टेंडर एक जनवरी को खुलेगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करवाकर लोगों को राहत दिलाई जाए।
-सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका

फोटो 28
लाइन ब्लॉकेज के चलते शहर में ओवरफ्लो करता सीवर मैनहाेल। संवाद


22, 8,12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed